For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Viral: वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर पोस्ट की 'नई नवेली दुल्हन की रोटी', फिर पार्थिव पटेल के लिए मजे

पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अब केवल क्रिकेट के लिए नहीं, बल्कि अपने ह्यूमर के लिए भी जानें जाते हैं। सहवाग ने हाल ही में ट्विटर पर एक फोटो डाली है जो चर्चा का नया विषय बन गई है।

Virender Sehwag ने share की हाथों की रोटी, हुए TROLL | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अब केवल क्रिकेट के लिए नहीं, बल्कि अपने ह्यूमर के लिए भी जानें जाते हैं। सहवाग सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर अक्सर अपने ह्यूमर से फैंस को हंसाते रहते हैं। उनके ट्वीट्स फैंस के बीच काफी मशहूर हैं। सहवाग ने हाल ही में ट्विटर पर एक फोटो डाली है जो चर्चा का नया विषय बन गई है। उनकी ये फोटो धड़ल्ले से वायरल हो रही है।

वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर नई नवेली दुल्हन की बनाई रोटी पोस्ट की है। इस फोटो में हाथ के आकार की दो रोटियां हैं जिसके साथ सहवाग ने लिखा, 'नई नवेली दुल्हन आयी, पति बोला अपने हाथ की रोटी बना के खिलाओ'। सहवाग का ये ट्विट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोगों ने कमेंट किया कि ये सहवाग की खुद की बनाई रोटी है।

सहवाग ने फिर ये रोटियां पार्थिव पटेल को भेज उनके मजे लिए। सहवाग ने लिखा, 'भाई विकेट कीपिंग ग्लव्स हैं वहां या भेजूं'। सहवाग के इस ट्वीट पर पार्थिव पटेल कहां चुप रहने वाले थे। पटेल ने लिखा, 'इधर मेरी पर्फेक्ट साइज वाले बहुत ग्लव्स लेके आया हूं। इसे उधर ही रखें आप। दिल्ली में ठंड बढ़ गई है तो घर में किसी के काम आएंगे।'

ये भी पढ़ें: जन्मदिन विशेष : राहुल द्रविड़ को कैसे मिली थी 'THE WALL' की उपाधि, ये है कहानी

Story first published: Thursday, January 11, 2018, 11:50 [IST]
Other articles published on Jan 11, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+