सहवाग का वादा अगर मेरा 319 रन का रिकॉर्ड तोड़ा तो दूंगा फरारी
नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का आज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर सम्मान किया गया। इस मौके पर सहवगा ने अपने बच्चों को बेहद खास ऑफर दिया है।
सहवाग ने कहा कि मैंने अपने बच्चों को कहा है कि वो अगर किसी भी लेवेल पर मेरे 319 रन के रिकॉर्ड को तोड़ते हैं तो उन्हें वह बतौर गिफ्ट फरारी कार देंगे।
सामने आया मतभेद, सहवाग ने पूर्व कप्तानों को कहा शुक्रिया धोनी का नहीं लिया नाम
दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच चौथे टेस्ट मैच के बीच में कमेंट्री के दौरान सहवाग ने हर्षा भोगले से कहा कि उन्होंने अपने बच्चों से वादा किया है कि अगर वह उनके कैरियर के श्रेष्ठ स्कोर को किसी भी लेवल पर तोड़ते हैं तो वह उन्हें फरारी देंगे।
सहवाग के सम्मान में स्टेडियम के एक स्टैंड को वीरू 319 का नाम तक दिया गया है। अपने शुरुआती दिनों के बारे में बात करते हुए सहवाग काफी भावुक हो गये। उन्होने कहा कि नजफगढ़ में 827 नंबर के बस स्टैंड था। उस वक्त मेरा सबसे अच्छा दोस्त धर्मेश था जिसने मुझे मेरी पहली स्कूटर खरीदने में मदद की थी।
सहवाग ने कहा कि मेरे लिए सबसे खास पल था पहले ही टेस्ट मैच में शतक जमाना। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि वह ब्रायन लारा का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाये। लारा के नाम टेस्ट मैच में सर्वाधिक 400 रन बनाने का रिकॉर्ड है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
