क्रिकेट के दिग्गजों ने धोनी के जन्मदिन पर कुछ इस तरह दी बधाई
नई दिल्ली। भारत में खेल को एक नया आयाम देने वाले क्रिकेट के स्टार महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। 7 जुलाई 1981 को उनका जन्म रांची (तत्कालीन बिहार) में हुआ था। इस खिलाड़ी ने क्रिकेट की दुनिया में कई सारे रिकॉर्ड बनाए हैं और भारत को हर फॉर्मेट में चैंपियन भी बनाया था। धोनी इस समय इंग्लैंड दौरे पर हैं और उन्होंने शुक्रवार को इस सीरीज का दूसरा टी-20 मुकाबला भी खेला। हालांकि इस मौजूदा समय में भले ही माही टीम के कप्तान न हों लेकिन उनका औरा और उनकी प्रतिभा का कायल हर कोई है। इस खिलाड़ी के जन्मदिन पर ट्विटर पर भी लोगों ने कुछ इस तरह की सराहना की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी...
|
रैना ने कहा धोनी जैसा कोई नहीं
सुरेश रैना और धोनी की दोस्ती के कई किस्से हैं , ऐसे में धोनी का जन्मदिन हो और रैना उनके बारे में कुछ न कहें ऐसा भला कैसे हो सकता है। धोनी की तारीफ में रैना ने कहा कि लीजेंड आपके जैसा कोई नहीं।
|
आईसीसी ने किया ट्विट
आईसीसी ने महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर साझा करते हुए उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके रिकॉर्ड को भी साझा किया। गौरतलब हो कि धोनी ने भारत को विश्व चैंपियन बनाया है।
|
वीरेंद्र सहवाग ने सराहा
सहवाग ने मजाकिया अंदाज में धोनी के बारे में ट्विट करते हुए लिखा कि जन्मदिन की शुभकामनाएं और ओम फिनिशराय नमः । दरअसल वो धोनी के फिनिशिंग स्टाइल को सराह रहे थे।
|
वीवीएस ने दी स्पेशल बधाई
वीवीएस लक्ष्मण ने धोनी की तारीफ करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और कहा कि आपके अंदाज और खेल ने हमें बहुत प्रभावित किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
