For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वीरेंद्र सहवाग को शाहरुख खान में दिखती है युवा पोलार्ड की झलक, बताया क्यों खास है यह खिलाड़ी

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल में केकेआर की ओर से खेलने वाले खिलाड़ी शाहरुख खान की जमकर तारीफ की है। सहवाग ने कहा कि शाहरुख खान को देखकर उन्हें युवा कॉयरून पोलार्ड की याद आती है। बता दें कि शाहरुख खान को पिछले साल नीलामी के दौरान पंजाब किंग्स की टीम ने 5.5 करोड़ रुपए मे खरीदा था। शाहरुख की तारीफ करते हुए सहवाग ने कहा कि वो मुझे युवा पोलार्ड की याद दिलाते हैं। जब पोलार्ड आईपीएल में पहली बार आए 2010 में आए थे तो हर कोई उनकी ओर भाग रहा था क्योंकि वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो पिच पर अकेले खड़े होकर मैच को जिता सकते हैं और बड़े-बड़े शॉट खेल सकते हैं, लेकिन जितना ही नीचे वह बैटिंग करने आएंगे उतना ही कम वह कर पाएंगे। कुछ ऐसा ही शाहरुख के साथ है।

हालांकि आईपीएल के इस सीजन में शाहरुख खान कुछ बड़ा नहीं कर सके हैं, उन्होंने 6, 47, 15, 22, 14, 0, 4 रन की पारी खेली है लेकिन सहवाग को यह लगता है कि हमे यह नहीं भूलना चाहिए कि वह काफी नीचे बल्लेबाजी करने आते हैं। अगर उन्हें ऊपर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा जाता है, वह काफी बेहतर कर सकते हैं। वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि अगर शाहरुख को मौका दिया जाता है ऊपर बल्लेबाजी का और वह अच्छा करते हैं और उनका दिन है तो वह शतक भी मार सकते हैं। वह इस तरह के बल्लेबाज हैं उनके लिए पिछली गेंद के कोई मायने नहीं है कि उसपर क्या हुआ था। कई बल्लेबाज सोचते हैं मैं पिछली गेंद नहीं खेल पाया, ये गेंद घूम गई। लेकिन जो पिछली गेंद के बारे में नहीं सोचते हैं उनकी सफलता की दर कहीं ज्यादा है। बता दें कि शाहरुख खान ने अपने करियर में कभी शतक नहीं लगाया है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी शाहरुख का सर्वोच्च स्कोर 92 नाबाद, 69 नाबाद है।

Story first published: Sunday, May 16, 2021, 7:16 [IST]
Other articles published on May 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+