नई दिल्ली। शनिवार, 7 अक्टूबर को टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान का बर्थडे था। इस मौके पर कई खिलाड़ियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी लेकिन इन सबमें अलग था वीरेन्द्र सहवाग का बधाई संदेश। मजेदार ट्वीट करने के लिए मशहूर सहवाग ने उन्हें बधाई संदेश देने के साथ एक फनी चेतावनी भी दे डाली। यह चेतावनी इतनी फनी थी इसे पढ़कर फैंस की हंसी छूट गई।
सहवाग ने शनिवार को ट्वीट के जरिए बधाई देते हए जहीर खान को एत तरफ दुनिया का सबसे महानमत गेंदबाज और शानदार क्रिकेट ब्रेन रखने वाला इंसान बताया तो दूसरी तरफ उन्हें उनके कुवांरेपन के बचे हुए दिनों को लेकर मजेदार चेतावनी भी दे डाली। सहवाग ने लिखा, 'दुनिया के महानतम गेंदबाजों में से एक और एक शानदार क्रिकेट ब्रेन के मालिक, ज्ञान बाबा उर्फ जहीर खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं। शादी के पहले यह तुम्हारा आखरी जन्मदिन है।'
Happy Birthday to one of India's greatest ever bowler and one of the sharpest cricketing brain, Gyaan Baba @ImZaheer #LastBachelorsBirthday pic.twitter.com/4EybZYwobb
— Virender Sehwag (@virendersehwag) October 7, 2017
बता दें कि जहीर खान जल्द ही बॉलीवुड अभिनेत्री सगारिका घाटगे के साथ शादी के बंधन में बंधन वाले हैं। बता दें कि जहीर खान ने टीम इंडिया की तरफ खेलते हुए 92 टेस्ट मैचों में 311 विकेट लिए वहीं 282 वनडे में 200 विकेट झटके हैं।