For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पत्नी आरती संग सहवाग ने शेयर की खास तस्वीर, कही ऐसी बात कि वायरल हो गई पोस्ट

Virender Sehwag makes Hilarious comment on Wife, Fans go ROFL | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज जिस तरह से मैदान के चारों ओर चाैकों-छक्कों की बरसात करने के लिए जाने जाते थे, अब वैसे ही सोशल मीडिया पर अपनी कुछ मजेदार पोस्ट के लिए चर्चा में बने रहते हैं। सहवाग भले ही मैदान पर खेलना छोड़े गए, लेकिन उन्होंने अपने फैंस को अपने साथ जोड़े रखने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है जहां वो आए दिन ऐसी बातें या तस्वीरें शेयर करते रहते हैं जो देखते ही देखते सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। सहवाग ने वीरवार को अपने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी आरती संग एक खास तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ सहवाग ने ऐसा कैप्शन दिया जिस कारण फैंस पोस्ट को खूब पसंद करने लगे।

दरअसल, सहवाग ने सजधज कर पत्नी आरती के साथ फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों किसी फंक्शन के लिए तैयार दिख रहे हैं। सहवाग ने फोटो के कैप्शन लिखा है कि पत्नी अपनी गलती होने के बावजूद हमेशा ही पतियों को माफ कर देती हैं। इसके बाद उन्होंने लिखा, शानदार पत्नी के साथ जीवन अच्छा है। सहवाग के इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट्स किए। कइयों ने साल का सर्वश्रेष्ठ कैप्शन करार दिया तो किसी ने ये तक कह दिया कि विवाहित जीवन का अनलिखा कानून है।

ये पहला अवसर नहीं है जब सहवाग ने इस तरह के चुटीले कमेंट अपनी पत्नी पर किए हैं। इससे पहले उन्होंने पत्नियों की तुलना एयर कंडीशनर से करने वाला उनका ट्वीट भी काफा वायरल हुआ था। यहां तक कि उन्होंने अपनी पत्नी आरती की तुलना शतरंज के खेल में शामिल क्वीन से करके भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। साल 2017 में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह बड़ी चेयर पर बैठे थे और उनकी पत्नी साइड में बैठी थी। अपनी पत्नी आरती के साथ फोटो शेयर करते हुए तब उन्होंने लिखा था कि मेरी पत्नी ने मुझे किंग का खिताब दिया है। यह चेस खेल की तरह है, जैसे चेस में किंग एक बार में केवल एक ही चाल चलता है और रानी कुछ भी कर सकती है जो वह चाहती है।

Story first published: Wednesday, August 21, 2019, 20:11 [IST]
Other articles published on Aug 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+