Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धवन-भुवी को टीम में न लेने पर भड़के सहवाग और गावस्कर, कोहली के लिए कह दी बड़ी बात

India vs South Africa 2nd test: Virat Kohli's befitting answer to Virender Sehwag | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान ने टीम में तीन बदलाव करते हुए भुवनेश्वर कुमार, शिखर धवन और रिद्धिमान साहा को बाहर का रास्ता दिखा दिया। कोहली के इस फैसले पर क्रिकेट जगत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। टीम इंडिया के पूर्व लीजेंड कप्तान सुनील गावस्कर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट में भारतीय टीम के चयन पर सवाल उठाते हुए कहा कि ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन के सिर पर हमेशा तलवार लटकी रहती है।

भारतीय टीम में तीन बदलाव करते हुए केएल राहुल को शिखर धवन की जगह ईशांत शर्मा को भुवनेश्वर कुमार की जगह और विकेटकीपर पार्थिव पटेल को रिद्धिमान साहा के स्थान पर शामिल किया है। गावस्कर ने कहा, 'मेरा मानना है कि शिखर धवन बलि का बकरा बनाया गया है। उसके सिर पर हमेशा तलवार लटकी रहती है। बस एक खराब पारी के बाद उसे टीम से बाहर कर दिया जाता है।' गावस्कर ने कहा, 'मेरी समझ से परे है कि ईशांत को भुवनेश्वर की जगह क्यो चुना गया। ईशांत टीम में शमी या बुमराह की जगह ले सकता था, लेकिन भुवनेश्वर को बाहर रखना समझ से बाहर है।'

वहीं एक टीवी चैनल से बात करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने भी टीम में किए गए बदलाव को लेकर कोहली से नाखुशी जाहिर की है। एक चैनल से चर्चा करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि "सिर्फ एक टेस्ट मैच में प्रदर्शन ना कर पाने पर शिखर धवन को टीम से बाहर रखा गया है साथ ही भुवनेश्वर को तो बिना किसी कारण टीम से ड्रॉप किया गया है। ऐसे में अगर कोहली खुद दूसरे टेस्ट में प्रदर्शन नहीं कर पाते ने उन्हें खुद भी तीसरे टेस्ट मैच में टीम से बाहर हो जाना चाहिए।"

सहवाग ने कहा, "भुवनेश्वर को बाहर करने का फैसला ठीक नहीं था। हालांकि इशांत शर्मा को अपनी लंबाई से फायदा मिल सकता है, इससे विराट कोहली ने भुवनेश्वर कुमार के आत्मविश्वास को गिराया है।" सहवाग ने कहा कि वे किसी अन्य गेंदबाज के बदले इशांत को खिला सकते थे।

Story first published: Sunday, January 14, 2018, 9:08 [IST]
Other articles published on Jan 14, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+