सहवाग ने बताया कब बल्लेबाज के जले पर नमक छिड़कें
मोहाली। भारत-इंग्लैंड के खिलाफ जिस तरह से टीम इंडिया ने पहले दिन शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के शीर्ष क्रम को पवेलियन भेजा उससे टीम का हौसला काफी बढ़ा हुआ था। लेकिन मैच के बीच उस वक्त माहौल गर्म हो गया जब विराट कोहली और बेन स्टोक्स की मैदान पर कहासुनी हो गई।
मोहाली टेस्ट: अश्विन, जडेजा और जयंत का कमाल, टीम इंडिया ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
दरअसल जिस वक्त इंग्लैंड ने पहली पारी में 87 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे और बेन स्टोक्स अच्छी पारी खेल रहे थे, तभी वह रवींद्र जडेजा की गेंद पर स्टंप हो गए। लेकिन जिस वक्त वह पवेलियन जा रहे थे तभी उनकी विराट कोहली से कहा सुनी हो गई।
वहीं जब इस मामले पर वीरेंद्र सहवाग से पूछा गया कि भारतीय टीम को यह खयाल में रखना चाहिए कि जब बल्लेबाज आउट होकर जाए तो उसके जले पर नमक ना छिड़कें, उन्होंने कहा कि बल्लेबाज पहले ही आउट हो चुका है ऐसे में उसे भी पवेलियन तक चलकर जाना है।
सहवाग ने कहा कि पवेलियन जाते समय बल्लेबाज के जले पर नमक नहीं छिड़कना चाहिए, जब वह दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आए, तो उसे याद दिला सकते हैं कि कैसे वह आउट हुआ, ऐसे में उस वक्त उसके जले पर नमक छिड़का जा सकता है।
लेकिन आज जब टीम इंडिया ने इंग्लैंड की दूसरी पारी के 4 विकेट महज 78 रन पर गिरा दिए उसके बाद टीम इंडिया की स्थिति काफी मजबूत दिखाई दे रही है। जिस तरह से भारतीय टीम के इशारों पर अंग्रेजी टीम नाच रही है उसे देखते हुए अब यह मैच तकरीबन भारत के पक्ष में दिखाई दे रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
