
सहवाग ने बर्थडे विश में क्या लिखा था?
दरअसल सहवाग ने ब्रायन लारा को बर्थडे विश करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे ब्रायन लारा। बीसी लारा, क्या था मारा।' बर्थडे विश में 'बीसी' शब्द देख ट्विटर यूजर्स समझ ही नहीं पाए कि सहवाग आखिर इस बर्थडे संदेश में क्या कहना चाहते हैं। क्योंकि सोशल मीडिया पर बीसी शब्द हिन्दी के अपशब्द के प्रतीक के रूप में भी प्रयोग होता है। थोड़ी ही देर में सहवाग का यह ट्वीट, ट्विटर पर वायरल हो गया और लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे।

दिल्लीवाले 'बीसी' बोले बिना कुछ भी नहीं करते
एक ट्विटर यूजर्स मनीष ने सहवाग के ट्वीट पर कहा, 'ये दिल्ली वालों का बर्थडेविश करने का तरीका है, बीसी लारा'। वहीं एक अन्य यूजर्स विकी बाबजी डालवी ने लिखा कि, मान गए सर आपको, सीधे मुंह में गाली ... बीसी लारा। एक अन्य यूजर्सने सहवाग के ट्वीट पर रिप्लाई देते हुए लिखा कि, 'लोग गलत मतलब निकाल लेंगे पाजी, बीसी का पूरा मतलब लिख दो।'

सहवाग ने बताया बीसी का क्या है मतलब
एक ट्विटर यूजर्स उदित ने सहवाग से पूछा कि सर, ये बीसी लारा का मतलब क्या है जिसपर कुछ देर बाद सहवाग वे रिप्लाई दिया कि ' केवल ब्रायन चार्ल्स लारा'। बता दें कि ब्रायन लारा का पूरा नाम ब्रायन चार्ल्स लारा है, शायद इसी को छोटे में लिखने के चक्कर में लहवाग ने बीसी लारा लिख दिया.. लेकिन यूजर्स ने उसका गलत मतलब निकाल लिया। सहवाग के इस जबाव के बाद ही ट्विटर पर यूजर्स शांत हुए।


Click it and Unblock the Notifications