नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद अपनी दूसरी पारी बतौर कमेंटेटर शुरू की और इसके अलावा वह सोशल मीडया पर अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। सहवाग अक्सर अपने ट्वीट, वीडियो की वजह से चर्चा में रहते हैं। आज कई भारतीय खिलाड़ियों का जन्मदिन है, जिन्हें सहवाग ने अपने अंदाज में ही जन्मदिन की बधाई दी है।
वीरेंद्र सहवाग ने जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, श्रेयस अय्यर, करुन नायर, आरपी सिंह को जन्मदिन की बधाई दी है। सहवाग ने ट्वीट करके लिखा आज की तारीख है 6/12- आधा दर्जन, एक दर्जन और आज ऐसा दिन है जब तकरीबन एक दर्जन जबरदस्त क्रिकेटर्स का जन्म हुआ था। जसप्रीत बुमरा, रवींद्र जडेजा,श्रेयस अय्यर, करुन नायर, आरपी सिंह को जिन्मदिन की बधाई, आपका जीवन जबरदस्त हो। इसके अलावा सहवाग ने शिखर धवन को अलग ही अंदाज में बधाई दी है।
सहवाग ने शिखर धवन के डुप्लीकेट की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा हमेशा मुस्कुराने वाले जिन्हें बहुत पसंद करता हूं, उन्हें आज के दिन की बहुत-बहुत बधाई। ससुरात में खूब-खूब रन बनाओ बाकी मैच में भी और हर जगह खुशी मनाओ। ईश्वर करे आपको आने वाले ऐसे और जबरदस्त साल हो, इतनी की जांघे लाल हो जाए। दरअसल शिखर धवन बड़ा स्कोर बनाने के बाद या फिर कैच लपकने के बाद जांघों पर अपने अंदाज में हाथ मारते थे।
बता दें कि आज भारत का ऑस्ट्रेलिया के साथ दूसरा टी-20 मुकाबला है। तीन मैचों की सीरीज में पहला मुकाबला जीतने के बाद भारत पहले ही 1-0 से बढ़त बना चुका है। ऐसे में आज होने वाले मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। अहम बात यह है कि वनडे सीरीज में 2-1से हार के बाद भारतीय टीम टी-20 सीरीज में अपनी वापसी करने की कोशिश करेगी। इसके बाद भारत ऑस्ट्रेलिया में 4 टेस्ट मैच खेलेगी।
Many Many happy returns of the day to a ever smiling guy I admire a lot , @SDhawan25 . Sasural mein khoob khoob run banao baaki matches mein bhi aur har khushi manaao. May you get to have many more celebrations , itni ki jaanghein laal ho jaayein . pic.twitter.com/8U5MVHLlaX
— Virender Sehwag (@virendersehwag) December 5, 2020