ट्वेंटी-20 विश्व कप : इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में होगी भिड़ंत
इंग्लैंड ने गुरुवार को इसी मैदान पर खेले गए अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान को छह विकेट से पराजित किया था जबकि दक्षिण अफ्रीका ने उम्मीद के मुताबिक खेल दिखाते हुए न्यूजीलैंड को 13 रनों से हराया था।
दोनों टीमों के हिस्से में दो-दो अंक हैं और दोनों ही टीमें एक और जीत के साथ सेमीफाइनल में स्थान पक्का करना चाहेंगी। साथ ही साथ दोनों टीमें जीत का लय बरकरार रखना चाहेंगी क्योंकि क्रिकेट के इस संक्षिप्त स्वरूप में लगातार जीतते रहना बेहद अहम है।
अब तक खेले गए मुकाबलों के लिहाज से दोनों टीमों का पलड़ा बराबर दिख रहा है क्योंकि ग्रुप स्तर से लेकर अब तक दोनों टीमों ने दो-दो जीत हासिल की है जबकि एक मैच में दोनों को हार मिली है।
दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप-सी में अफगानिस्तान को हराया था जबकि उसे भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर, इंग्लैंड ने अपने ग्रुप-डी की कमजोर टीम आयरलैंड तो हराया था जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ उसे हार मिली थी। इस ग्रुप के दो मैचों का नतीजा डकवर्थ लेविस नियम के आधार पर निकला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications