For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विशाखापट्टनम टेेस्ट: फॉलोऑन टालने के लिए संघर्ष कर रही अंग्रेजों की टीम, दूसरे दिन स्‍कोर 103/5

विशाखापट्टनम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेल जा रहे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है।

विशाखापट्टनम। राजाशेखर रेड्डी एसीए-वीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेल जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड के खिलाफ पहली इनिंग में टीम इंडिया 455 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसके जवाब में इंग्लैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रही। शमी ने कुक को अपने तीसरे ओवर में ही आउट करके मेहमान को झटका दिया।

दूसरे दिन का खेल खत्‍म होने तक इंग्‍लैंड ने 5 विकेट खोकर 103 रन बना लिए हैं। वह भारत से अब भी 352 रन पीछे है। क्रीज पर जॉनी बेयरस्‍टो और बेन स्‍टोक्‍स बने हुए हैं।

मैच के पहलेे दिन टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।भारत की शुरूआत काफी खराब रही थी। सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल और मुरली विजय के सस्ते में आउट होने के कारण टीम संकट में आ गई थी। लेकिन इसके बाद पुजारा और कप्तान कोहली ने सधा हुआ खेल दिखाया और भारत को मजबूत स्थिति में पहुंंचा दिया।

दोनों ने शानदार शतक जड़े।कप्तान विराट कोहली (नाबाद 151) और चेतेश्वर पुजारा (119) की शतकीय पारियों की बदौलत भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट के नुकसान पर 317 रन बना लिए हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+