For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विशाखापट्टनम टेस्ट: चौथे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड 87/2, जीत के लिए चाहिए 318 रन

भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म हो गया है, आज इंग्लैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 87 रन बना लिए हैं।

विशाखापट्टनम। भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म हो गया है, आज इंग्लैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 87 रन बना लिए हैं लेकिन वो जीत से अभी भी काफी दूर है लेकिन जिस तरह से उसने आज खेल दिखाया है, वो तारीफ के काबिल है।

कप्तान कुक और युवा हसीब ने आज डिफेंसिव गेम दिखाकर खेल की एक नई परिभाषा गढ़ी है। कुक ने 170 बॉल खेलकर अपना अर्धशतक पूरा किया तो वहींं हामिद ने उनका भरपूर साथ दिया। हामिद का विकेट अश्विन ने लिया। हामिद फिरकी समझ नहीं पाए और पगबाधा आउट हुए तो वहीं कुक को 54 रन पर जडेजा ने अपना शिकार बनाया।

इससे पहले टीम इंडिया ने चौथे दिन 98/3 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और 204 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने चौथे दिन कुल 106 रन जोड़ेते हुए इंग्लैंड को 405 रन का टारगेट दिया।

मालूम हो कि रविचंद्रन अश्विन (67/5) की शानदार गेंदबाजी के बाद कप्तान विराट कोहली (नाबाद 56) के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को इंग्लैंड पर 298 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी।

तीसरे दिन अश्विन की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड की पहली पारी 255 रनों पर समेट दी और उसके बाद अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 98 रन बनाते हुए मैच पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+