For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विशाखापटनम टेस्ट: कप्तानी हो या बैटिंग..हर किरदार में बेस्ट कोहली

विराट ने जहां विशाखापटनम में अपने टेस्ट करियर का 14वां शतक जड़ा वहीं उनकी कप्तानी भी साबित करती है कि वो कड़े फैसले लेने में भी माहिर हैं।

विशाखापटनम। आज टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर पांच टेस्ट मैच की सीरीज में एक-शून्य की बढ़त बना ली है। इस मैच की जीत टीम इंडिया के हर एक्शन को जहां अव्वल दर्जेे की साबित करती है वहीं दूसरी ओर इस मैच में विराट कोहली परफेक्ट किरदार में नजर में आए, जिसके लिए उन्हें पूरे नंबर दिए जाने चाहिए।

विराट ने जहां इस मैच में अपने टेस्ट करियर का 14वां शतक जड़ा वहीं उनकी कप्तानी भी साबित करती है कि वो कड़े फैसले लेने में भी माहिर हैं। गौरतलब है कि कोहली का ये 50वां टेस्ट मैच था। वो इस मैच के मैन ऑफ द मैच चुने गए। वहीं बतौर कप्तान भी कोहली ने इस मैच में उच्चकोटि का प्रदर्शन किया। वो तीन स्पिनर्स लेकर मैदान में उतरे और उनके इस फैसले ने ही भारत को जीत का सेहरा पहनाया।

आपको बता दें कि कोहली ने इस टेस्ट की पहली पारी में 167 रन और दूसरी इनिंग में 81 रन बनाए थे। वैसे आपको बता दें कि अभी तक साल 2016 विराट कोहली के लिए शानदार साबित हुआ है। क्रिकेट के तीनों फार्मेट में उनके बल्ले ने जबरदस्त रन वर्षा की है। उन्होंने अभी तक इस साल 6 सेन्चुरी और 12 अर्धशतक ठोंके हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+