For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जानिए विशाखापट्नम टेस्ट जीतने के बाद क्या बोले कोहली?

टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट मैच में हराने के बाद जीत का सेहरा टीम के बल्लेबाजों के सिर बांधा।

विशाखापट्नम। टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट मैच में हराने के बाद जीत का सेहरा टीम के बल्लेबाजों के सिर बांधा।

विशाखापटनम टेस्ट: कप्तानी हो या बैटिंग..हर किरदार में बेस्ट कोहली

आपको बता दें कि भारत ने डॉ. वाई. एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीसीए क्रिकेट स्टेडियम में हुए दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन 405 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लैंड को 158 रनों पर समेट कर जीत अपने नाम कर ली और इसी के साथ ही इंडिया पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है।

जीत के बाद कोहली ने कहा कि हमने यही सोचा था कि हम अधिक से अधिक समय तक बल्लेबाजी करें, हमें इंग्लैंड पर प्रेशर बढ़ाने के लिए अधिक रनों की जरूरत थी और हम ऐसा कर पाए इसलिए मैं अपनी टीम के बैटसमैन की तारीफ करता हूं। मालूम हो कि विराट ने खुद पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में भी 81 रनों का अहम योगदान दिया था जिसकी बदौलत भारत ने 204 रनों का स्कोर खड़ा किया।

कोहली ने दूसरे टेस्ट से पदार्पण करने वाले ऑफ स्पिन गेंदबाज जयंत यादव की भी तारीफ की, बताते चले की हरियाणा के रहने वाले जयंत ने दूसरी पारी में तीन विकेट चटकाए और मैच में कुल चार विकेट उनके नाम रहे। बल्ले से भी जयंत ने 35 और 27 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+