विव रिचर्ड्स ने भारत-इंग्लैंड को छोड़ इस टीम को बताया विश्व कप 2019 का दावेदार
नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप की शुरूआत 30 मई को शुरू हो रही है जिसका फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा। काैन सी टीम खिताब पाने की प्रबल दावेदार है और काैन सी कमजोर नजर आती है, आए दिन इन विषयों पर पूर्व क्रिकेटरों की राय सामने आती रहती है। विश्व कप की दो मजबूत टीमें ज्यादातर भारत-इंग्लैंड की टीमें मानी जा रही हैं। लेकिन विंडीज के पूर्व महान क्रिकेटर विव रिचर्ड्स का मानना है कि न्यूजीलैंड टीम खिताब जीतने के लिए प्रबल दावेदार है।
रेस में हैं 5 टीमें
रिचर्ड्स ने कहा कहा कि लगभग चार-पांच टीमें खिताब पाने की रेस में हैं लेकिन न्यूजीलैंड की टीम सबसे बेहतर टीम साबित हो सकती हैं क्योंकि इसमें ऐसे खिलाड़ी हैं जो गेम बदलने की क्षमता रखते हैं। बता दें कि रिचर्ड्स अभी पाकिस्तान में चल रही पीएसएल टी20 लीग का आनंद उठा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने पाकिस्तान टीम पर भी तारीफों के पुल बांधने की कोई कसर नहीं छोड़ी। रिचर्ड्स ने कहा कि अगर पाकिस्तानी बल्लेबाज अपना अच्छा खेल दिखाते हैं तो वह खिताब जीत सकते हैं।
पाकिस्तान की तारीफ की
विंडीज के पूर्व कप्तान भी रह चुके रिचर्ड्स ने कहा, "उनके पास प्रतिभा है। मुझे लगता है कि पाकिस्तान की गेंदबाजी इकाई बहुत अच्छी है। अगर बल्लेबाज अपनी प्रतिभा को पहचानकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं तो मेरा मानना है कि पाकिस्तान के पास खिताब जीतने का मौका है। रिचर्ड्स ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान ने जिस तरह से मैच जीतकर खिताब जीतने में सफल रही थी उसी तरह से वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के पास फिर से खिताब जीतने का मौका होगा। उन्होंने कहा, ''पाकिस्तान ने दुनिया की कुछ बेहतरीन टीमों को हराया। ऐसे में उनके पास खिताब जीतने का माैका है। बता दें कि 2017 में हुई चैंपियन ट्राॅफी के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराया था।
रिचर्ड्स का बयान समझ के परे
रिचर्ड्स का पाकिस्तान को विश्व कप का दावेदार बताने का बयान समझ के परे है। ऐसा लग रहा है कि उन्होंने पाकिस्तान टीम की तारीफ इसलिए की क्योंकि वह अभी कराची में हैं जहां पीएसएल की टीम क्वेटा ग्लैडिएटर्स से जुड़े हुए हैं। पाकिस्तान खराब दाैर से गुजर रही है। वहीं उनके कप्तान सरफराज अहमद खुद बल्लेबाजी में फ्लाॅप चल रहे हैं और साथ में आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं। एकदिवसीय मैचों में पाकिस्तान का हालिया रिकॉर्ड बेकार है। उन्हें पिछले साल न्यूजीलैंड में 5-0 से वाइटवॉश का सामना करना पड़ा। घर में किवी के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला ड्रॉ हुई और एशिया कप में भी बुरा प्रदर्शन किया जहां वे भारत के खिलाफ दो बार हार गए। पाकिस्तान बांग्लादेश से हारकर एशिया कप की फाइनल रेस से बाहर हुआ था। ऐसे में यह टीम विश्व कप में कमजोर टीमों में से एक है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
