Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चेन्नई को रौंद कर मुंबई इंडियंस ने जीता IPL8 का खिताब

कोलकाता। ईडन्स गार्डन में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध मुंबई इंडियंस ने ख‍िताबी जीत दर्ज की। वैसे हमें यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि वनइंडिया के ज्योतिष पंडित अनुज के शुक्ल की एक और भविष्यवाणी सच हुई है। फाइनल मैच में मुंबई ने चेन्नई को 41 रनों से करारी श‍िकस्त दी। []

चेन्नई की शुरुआत खराब रही। शुुरआती बल्लेबाजों के आउट होने के बाद पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई और 20 ओवर में 8 विकेट पर कुल 161 रन ही बना सकी। ओपनिंग बल्लेबाज माइक हस्सी 4 रन बनाकर आउट हो गये। हालांकि ओपनर ड्वान स्म‍िथ ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 48 गेंदों पर 57 रन बनाये। उन्होंने 9 चौके और 1 छक्का जड़ा।

स्म‍िथ के जाते ही चेन्नई के बल्लेबाज एक के बाद एक पवेलियन का रास्ता पकड़ने लगे। सुरेश रैना 19 गेंदों पर 28 रन बना सके। रैना ने 3 चौके 1 छक्का जड़ा।

ड्वान ब्रावो से बहुत उम्मीदें थीं। आते ही एक छक्का लगाकर उस उम्मीद में घी भी डाला, लेकिन कुछ ही मिनटों में 6 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हो गये।

कप्तान धोनी भी नहीं चले। उन्होंने 13 गेंदों पर 18 रन बनाये। धोनी को लसिथ मलिंगा ने बोल्ड मारा। उन्होंने 1 चौका, 1 छक्का जड़ा। फैफ ड्यू प्लासिस 3 गेंदों पर 1 रन बनाकर विनय कुमार का शि‍कार हुए।



टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने वाले चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई को बैटिंग का न्योता दिया। मुंबई के लेंडल सिम्मन्स और पार्थ‍िव पटेल ओपिंग करने उतरे, लेकिन पटेल बिना कोई रन बनाये आउट हो गये।

कप्तान रोहित शर्मा ने तेज शुरुआत करते हुए 26 गेंदों पर 50 रन बनाये। रोहित ने 6 चौके और 2 छक्के लगाये। वहीं लेंडल सिम्मन्स ने 45 गेंदों पर 68 रन बनाये। सिम्मन्स ने 8 चौके और 3 छक्के जड़े।



उसके बाद किरोन पोलार्ड मैदान पर उतरे और रायुडू के साथ मिलकर 18 गेंदों पर 36 रन ठोके। उन्होंने 3 छक्के और 2 चौके जड़े। पोलार्ड का विकेट 19वें ओवर में गिरा जब टीम का स्कोर 191 था।

पोलार्ड के बाद एचएच पंडया शून्य पर आउट हुए, जबकि हरभजन सिंह ने 3 गेंदों पर 6 रनों का योगदान दिया। उन्होंने एक चौका लगाया। वहीं अंत तक नॉट आउट रहे टी रायुडू ने 24 गेंदों पर 36 रनों की शानदार पारी खेली। रायुडू ने 3 छक्के जड़े।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+