जब युवराज सिंह ने की फरारी की सवारी, देखें तस्वीरें
नई दिल्ली। भले ही भारत के हरफनमौला क्रिकेटर युवराज सिंह इस समय क्रिकेट के पिच से बहुत दूर हों लेकिन वो लगातार न्यूज में बने रहते हैं। कभी अपने अफेयर को लेकर तो कभी किसी फैन के कारण सुर्खियों में रहने वाले युवराज सिंह इस बार फरारी की सवारी को लेकर चर्चा में हैं।
हाल ही में दिल्ली के मशहूर कार शोरूम 'बिग बॉय टॉयज' में युवराज सिंह को रेड फरारी कार का ट्रायल लेते देखा गया जिसके बाद अंदाजा लग गया कि युवराज सिंह इन दिन फरारी की सवारी करना चाहते हैं। कार स्टोर वालों की तो खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा, उन्होंने युवी की कार के साथ की तस्वीरें अपने फेसबुक वाल पर शेयर की है, जिसमें युवराज सिंह रेड फरारी के साथ काफी हैंडसम दिख रहे हैं।
"Yuvraj Singh" graced us with his visit to the BIGBOYTOYZ Studio yesterday.#sports #cricket #yuvrajsingh #india #famous #player #supercar#ferrari #red #exclusive #exotic #evening #bigboytoyz #BBT
Posted by BigBoyToyz onMonday, June 22, 2015
गौरतलब है कि टीम इंडिया से लंबे वक्त से बाहर चल रहे युवराज सिंह ने अपना लास्ट टेस्ट मैच दिसंबर 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ और आखिरी वनडे 11 दिसंबर, 2013 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था।
अब सलमान की आइटम गर्ल को डेट कर रहे हैं युवराज सिंह?
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications