Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शोएब अख्तर का खुलासा, इस खिलाड़ी पर बरपाना चाहते थे कहर

करांची। पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज शोएब अख्तर अपनी घातक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर रहे अख्तर ने खुलासा करते हुए उस खिलाड़ी के बारे में बताया है जिसे वे अपनी गेंद से घायल करना चाहते थे। जी हां, दरअसल शोएब अख्तर ने ट्विटर पर फैंस को बताया कि वे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को अपनी गेंद से मारना चाहते थे।

ट्विटर पर फैंस के साथ बातचीत में अख्तर ने कहा कि अब वह (मैथ्यू हेडन) दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। गौरतलब है कि शोएब अख्तर और मैथ्यू हेडन की दुश्मनी काफी लंबी चली थी। दोनों के बीच झगड़ा साल 1999 में शुरू हुआ था जब पाकिस्तानी टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई थी। क्वीन्सलैंड में वॉर्म अप मैच में अख्तर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के बुरे बर्ताव से परेशान थे।

ऑस्ट्रेलियाई स्लेजिंग से परेशान शोएब अख्तर ने अपनी गेंदों से हेडन के शरीर के ऊपरी भाग और हेलमेट पर कई प्रहार किए। शोएब अख्तर ने भी जीभ निकालकर हेडन को चिढ़ाने की कोशिश की लेकिन हेडन पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने 128 रनों की शानदार पारी खेली। शोएब ने एक और फोटो ट्वीट की है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी गेंदबाजी से 19 खिलाड़ी रिटायर्ड हर्ट हुए थे, लेकिन वो खिलाड़ी नहीं जिसे वह चोटिल करना चाहते थे।

आपको बता दें कि शोएब अख्तर को दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक कहा जात है। अख्तर के नाम क्रिकेट के इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के शॉन टेट हैं जिन्होंने 161.1 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। शोएब ने 46 टेस्ट मैचों में 178 विकेट लिए हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+