IPL 2019, RCB vs SRH, Preview: हैदराबाद के पास प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अंतिम मैच
नई दिल्ली। कल यानी 4 मई को दो टीमें अपना-अपना अंतिम लीग मैच खेलेंगी। इसमें से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए यह लीग स्टेज के साथ ही टूर्नामेंट का भी अंत होगा तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद जीत के साथ बेहद अहम 2 अंक जुटाने की लड़ाई लड़ेगी। हैदाराबाद के फिलहाल 13 मैचों में 7 जीत के साथ 12 अंक हैं और उसके पास प्लेऑफ में पहुंचने के लिए यह अंतिम मैच बचा है।
डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो के बिना इस टीम की बल्लेबाजी पिछले मैच में लड़खड़ाती हुई दिखाई दी थी। मुंबई इंडियंस को पहली पारी में केवल 162 रनों पर रोकने के बावजूद हैदराबाद जीत हासिल नहीं कर सकी थी। हालांकि नंबर तीन पर मनीष पांडे का उभार टीम के लिए अच्छी खबर है।
रॉयल चैलेंजर्स की बात करें तो वह मजे से मैच खेलना चाहती है क्योंकि उसके पास अब खोने के लिए कुछ नहीं बचा है, वह पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। ऐसे में कोहली एंड कंपनी जीत के साथ इस सीजन में अपना सफर समाप्त करना चाहेगी।
अगर टीमों की बात करें तो आरसीबी को मार्कस स्टोइनिस की सेवाए नहीं मिल पाएंगी। वह विश्व कप की तैयारियों के लिए ऑस्ट्रेलियाई कैंप में वापस लौट चुके हैं। ऐसे में हमको शिरमोन हेटमायर की वापसी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा टीम के पास टिम साउदी और कोलिन डि ग्रेंडहोम को भी वापस बुलाने का विकल्प खुला है। यह टीम इस प्रकार हो सकती है-
RCB- पार्थिव पटेल (wk), विराट कोहली (c), एबी डिविलियर्स, शिमरोन हेटमेयर / कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, हेनरिक क्लासेन, गुरकीरत सिंह मान, पवन नेगी, वाशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बिली स्टेनलेक इस सीजन में एक भी मैच नहीं खेल पाएं हैं और अब इतने महत्वपूर्ण मैच में उनको खिलाने का जोखिम नहीं लिया जा सकता। हालांकि पिच की हालत के हिसाब से संदीप शर्मा जरूर टीम में वापसी कर सकते हैं। यह टीम इस प्रकार हो सकती है-
SRH- मार्टिन गुप्टिल, रिद्धिमान साहा (wk), मनीष पांडे, केन विलियमसन (c), विजय शंकर, मोहम्मद नबी, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, खलील अहमद
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
