Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अब नागपुर में होगा विशाखापट्टनम वनडे

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश को काटकर नए तेलंगाना राज्‍य के गठन को लेकर राज्‍य में चल रहे विरोध प्रदर्शनों और हिंसा को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने विशाखापट्टनम वनडे को नागपुर स्‍थानांतरित कर दिया है।

श्रीलंका के खिलाफ खेली बुधवार से शुरू होने वाली एकदिवसीय सीरीज का दूसरा मैच 18 दिसंबर को विशाखापट्टनपम में होना था, जो अब नागपुर में होगा। असल में विशाखापट्टनम पुलिस ने बीसीसीआई को एक पत्र लिखकर साफ कह दिया कि वे क्रिकेट खिलाडि़यों को पर्याप्‍त सुरक्षा मुहैया नहीं करा सकेंगे।

टिकटों की बिक्री बंद हुई

बीसीसीआई सचिव एन. श्रीनिवासन ने सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि विशाखापट्नम में 18 दिसंबर को खेले जाने वाले भारत-श्रीलंका एकदिवसीय मुकाबले को अब नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन मैदान में कराने का फैसला किया गया है। यह मैच निर्धारित तारीख को ही होगा।"

इससे पहले, विशाखापट्टनम के पुलिस प्रमुख एस राव ने सोमवार सुबह कहा कि उनके महकमे के लिए इस मैच के मद्देनजर सुरक्षा की व्यवस्था कर पाना मुश्किल लग रहा है। ऐसे में बीसीसीआई को इस मैच को कहीं और कराने के बारे में विचार करना चाहिए।

विरोध प्रदर्शनों के कारण इस मैच के लिए टिकटों की बिक्री शनिवार को बंद कर दी गई थी। आंध्र प्रदेश क्रिकेट संघ ने कहा था कि मैच के लिए टिकट की बिक्री सोमवार को शुरू होगी लेकिन इस प्रक्रिया में कोई विकास नहीं हो सका।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+