Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व कप 2019 : कितनी गंभीर है विजय शंकर की चोट, BCCI ने ट्वीट करके बताया

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसकों के चेहरे उस समय मायूस पड़ गए थे जब खबर मिली कि विश्व कप के अहम मुकाबलों से पहले आलराउंडर विजय शंकर चोटिल हो गए हैं। शंकर को मैच प्रैक्टिस के दाैरान हाथ पर चोट लगी। इसके कारण वह रविवार न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए वाॅर्म-अप मैच में भी नहीं खेल सके। चाैथे नंबर के लिए केल राहुल आए। हालांकि शंकर की चोट कितनी गंभीर है इसकी जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने ट्वीट करते हुए दी।

शनिवार की सुबह बीसीसीआई ने शंकर की चोट का मुआयना कराया। मेडिकल जांच के बाद पता चला है कि विजय शंकर की चोट गंभीर नहीं है। BCCI ने ये बात साफ कर दी है कि ऑलराउंडर शंकर की चोट अब गंभीर नहीं हैं। नेट सेशन के दौरान दाएं हाथ पर लगी चोट के बाद कराए गए स्कैन में पता चला कि विजय शंकर के हाथ में कोई फ्रैक्चर नहीं हैं। बीसीसीआई ने ट्वीट करते हुए बताया, 'विजय शंकर की यह चोट गंभीर नहीं है और उनकी कलाई में कोई फ्रेक्चर भी नहीं है। मेडिकल टीम अब उनकी रिकवरी पर ध्यान देगी और उन्हें जल्दी से जल्दी फिट करने की कोशिश की जाएगी।'

बता दें कि शंकर को टीम में अंबाती रायडू की जगह चाैथे नंबर की सिरदर्दी खत्म करने के लिए चुना गया है। लेकिन शुक्रवार को नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए वह चोटिल हो बैठे। खलील अहमद की बाउंसर बॉल को पुल करते समय तेज रफ्तार गेंद उनके बाएं हाथ की कलाई पर जा लगी। गेंद लगने के बाद उन्हें तेजदर्द हुआ और फिर इसके चलते वे तुरंत मैदान के बाहर चले गए।हालांकि, शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ वार्मअप मैच से पहले विजय शंकर मैदान पर उतरे तो उनके दाएं हाथ पर पट्टी बंधी हुई थी। वे बल्लेबाजी कोच संजय बांगर के थ्रो डाउन का सामना कर रहे थे लेकिन वह भी सिर्फ बाएं हाथ से। उसी समय लग गया था कि वे पहले अभ्यास मैच में नहीं खेलेंगे। अब देखना यह बाकी है कि क्या बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले अभ्यास मैच में वह खेलते हैं या नहीं।

Story first published: Sunday, May 26, 2019, 14:02 [IST]
Other articles published on May 26, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+