For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

गांगुली ने NCA हेड की पोस्ट के लिए लक्ष्मण को मनाया, जल्दी होगी आधिकारिक घोषणा

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस बात की पुष्टि कर दी है अब वीवीएस लक्ष्मण नेशनल क्रिकेट अकादमी की कमान संभालेंगे। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस बात की पुष्टि की है। एनसीए हेड की पोस्ट तब से खाली थी जब से राहुल द्रविड़ ने भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच की भूमिका संभाली थी। इसके बाद से ही यह बातें चल रही थी कि वीवीएस लक्ष्मण को अब एनसीए हेड की पोस्ट दी जा सकती है।

इससे पहले बीसीसीआई सूत्र के हवाले से बताया गया था कि केवल गांगुली ही नहीं बल्कि जय शाह और बाकी सीनियर अधिकारी भी यह चाहते थे कि लक्ष्मण को यह पोस्ट दे दी जाए। इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट पर एक बार फिर से उस चर्चित तिकड़ी ने अलग रोल के साथ अपनी भूमिका को निभाने की जिम्मेदारी ले ली है जो पहले कभी बैटिंग से टीम की नैया पार कराने का काम करते थे। केवल सचिन तेंदुलकर ही भारतीय क्रिकेट से दूर रहते हैं।

बीसीसीआई सूत्र ने कहा था कि यह संयोजन भारतीय क्रिकेट को बहुत फायदा देने वाला साबित होगा। इस तिकड़ी में सबसे पहले राहुल द्रविड़ ने एनसीए की जिम्मदेरी संभाली थी। लक्ष्मण और गांगुली क्रिकेट सलाहकार कमेटी से जुड़े हुए थे जबकि वे बंगाल क्रिकेट का कामकाज भी देख रहे थे।

वैसे तो बीसीसीआई ने लक्ष्मण की पोस्ट के लिए आवेदन मंगा लिए थे लेकिन वे चाहते थे कि वीवीएस ही यह जिम्मेदारी संभाले। लक्ष्मण ने थोड़ी ना-नुकुर के बाद हामी भर दी। इसके पीछे सौरव गांगुली और जय शाह का अहम रोल माना जा रहा है। इसी जोड़ी ने राहुल द्रविड़ को भी हेड कोच की पोस्ट पर काम करने के लिए मनाया था। अब बीसीसीआई के पास पारस महाब्रे के तौर पर एक गेंदबाजी कोच भी है।

इसके अलावा यह भी अहम है कि द्रविड़ और लक्ष्मण दोनों के बीच बेहदरीन तालमेल है और वीवीएस राहुल के एनसीए प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए बहुत अच्छे उम्मीदवार हैं। दूसरी बात यह भी है कि लक्ष्मण पहले से ही एनसीए के साथ अपने आइडियों को साझा कर रहे थे।

Story first published: Sunday, November 14, 2021, 12:52 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+