कीवियों के खिलाफ तीसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे जहीर
मुंबई। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जहीर खान नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। जहीर को चोट के कारण टीम से बाहर रखा गया है। उनकी जगह तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को टीम में रखा गया है।
हम आपको बता दें कि हैदराबाद में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन फील्डिंग के दौरान जहीर खान चोटिल हो गए थे। लिहाजा वो तीन होवर ही फेंक पाए थे। चिकित्सकों ने उन्हें फिलहाल आराम की सलाह दी है।
बीसीसीआई ने मंगलवार की शाम एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर में 20 से 24 नवंबर तक खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए जहीर खान चोटिल होने की वजह से उपलब्ध नहीं होंगे। भारतीय चयन समिति ने जहीर की जगह जयदेव उनादकट को चुना है। सौराष्ट्र की ओर से खेलने वाले जयदेव उनादकट ने अब तक कुल छह प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं जिसमें 26.34 की औसत से गेंदबाजी करते हुए 26 विकेट चटकाए हैं।
उल्लेखनीय है कि तीन मैचों की सीरीज में पहले दोनों टेस्ट ड्रॉ रहे हैं, लिहाजा नागपुर टेस्ट निर्णायक मैच साबित हो सकता है। जहीर की अनुपस्थिति में कीवियों को पटखनी देने के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मजबूत रणनीति के साथ मैदान में उतरना होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications