
पाकिस्तान के खिलाफ 107 की पारी
साल 2004 में भारतीय टीम 5 वनडे मैचों के लिए पाकिस्तान दाैरे पर गई थी। तब साैरव गांगुली कप्तान थे। पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में शतक ठोक वीवीएस लक्ष्मण ने टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। लाहौर में खेले गए सीरीज के आखिरी और पांचवें वनडे मैच में पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी टीम इंडिया की पारी लड़खड़ा गई। ऐसे समय में लक्ष्मण ने 107 रनों की पारी खेलकर जैसे-तैसे टीम का स्कोर 293 तक पहुंचाया। भारत ने इस मैच को 40 रनों से जीतकर सीरीज पर 3-2 से अपने नाम की।

द्रविड़ के साथ की थी यादगार साझेदारी
साल 2001 में लक्ष्मण ने गांगुली की कप्तानी में भारत ने स्टीव वॉ की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का टेस्ट क्रिकेट में लगातार 10वीं सीरीज जीतने के वर्ल्ड रिकॉर्ड का सपना चकनाचूर कर दिया था। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ ने ऐसी साझेदारी की जो मैच जीतने के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुई और भारत ने इतिहास रच दिया। मुंबई में पहला टेस्ट हार चुकी भारतीय टीम को उम्मीद नहीं थी कि कोलकाता के ईडन गार्डन्स में फॉलोऑन पारी के दौरान क्या होने वाला है। तीसरे दिन के खेल की समाप्ति पर भारत का स्कोर 254/4 रन था और वह ऑस्ट्रेलिया से अब भी 20 रन पीछे था। लेकिन 14 मार्च 2001 को टेस्ट मैच के चौथे दिन वह हो गया जिसकी किसी को कल्पना भी नहीं थी। पूरे दिन की बल्लेबाजी में भारत का एक भी विकेट नहीं गिरा और स्कोर 589/4 पर पहुंच गया।
पांचवें विकेट के लिए लक्ष्मण ने नाबाद 275 और द्रविड़ नाबाद 155 रन अपने खाते में जोड़े। इतना ही नहीं पांचवें दिन कुल 376 रनों की भागीदारी के बाद लक्ष्मण अविश्वसनीय 281 रनों की पारी खेलकर लौटे, जबकि द्रविड़ 180 रन बनाकर रन आउट हुए। इसी के साथ भारत ने अपनी फॉलोआन पारी 657/7 पर घोषित कर दी।
बल्लेबाजी में लक्ष्मण और द्रविड़ के शानदार प्रदर्शन के बाद अब बारी गेंदबाजों की थी और उन्होंने भी कोई कसर नहीं छोड़ी और भारत ने इतिहास रचते हुए यह टेस्ट मैच 171 रनों के बड़े अंतर से जीता। ऑस्ट्रेलियाई टीम 68.3 ओवरों में 212 रन बनाकर ढेर हो गई।

ऐसा रहा इनका क्रिकेट करियर
लक्ष्मण ने भारत के लिए 134 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने 45.97 की औसत से 8781 रन बनाए। इसमें 17 टेस्ट शतक और 56 अर्धशतक लगाए हैं।। 86 वनडे मैचों में 30 से ज्यादा की औसत से 2338 रन जिसमें 6 शतक और 10 अर्द्धशतक भी शामिल है। लक्ष्मण को इस बात का जरूर मलाल रहेगा कि वे कभी वर्ल्ड कप नहीं खेल पाए। लक्ष्मण अपने करियर के पहले वनडे में शून्य पर आउट हुए थे। लक्ष्मण के नाम टेस्ट में दो विकेट भी दर्ज हैं। दाएं हाथ से ऑफब्रैक गेंदबाजी करने वाले लक्ष्मण वेस्टइंडीज के एडम सेनफोर्ड और पाकिस्तान के मोहम्मदल आमिर को आउट कर चुके हैं। कलात्मक बल्लेबाजी के लिए मशहूर लक्ष्मण ने अपने पूरे इंटरनेशनल करियर में सिर्फ 9 छ्क्के लगाए।


Click it and Unblock the Notifications
