For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मैदान के बाहर भी दिखेगी द्रविड़-लक्ष्मण की पार्टनरशिप, SRH के मेंटर बन सकते हैं NCA हेड

नई दिल्लीः भारत क्रिकेट की देखरेख इस समय देश के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर कर रहे हैं। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का मानना है पूर्व क्रिकेटरों को ही क्रिकेट के प्रशासन में अहम जगह मिलनी चाहिए। आज भारतीय क्रिकेट सिस्टम में कई पूर्व क्रिकेटर हैं जो अच्छी बात है। अब राहुल द्रविड़ भारत के हेड कोच बनने के लिए रेडी हो चुके हैं और बीसीसीआई चाहता है कि वीवीएस लक्ष्मण नेशनल क्रिकेट अकादमी के हेड की पोस्ट संभालें। पहले यह भूमिका राहुल द्रविड़ संभाल रहे थे।

एएनआई से बात करते हुए एक सूत्र ने बताया कि केवल गांगुली ही नहीं बल्कि सचिव जय शाह और बाकी सीनियर अधिकारी भी वीवीएस लक्ष्मण को नेशनल क्रिकेट अकादमी के हेड पद पर देखने के लिए राजी थे। दरअसल यह बात अब स्पष्ट हो चुकी है कि एनसीए का हेड टीम इंडिया के हेड कोच के साथ बारीकी से काम करता है। द्रविड़-लक्ष्मण का तालमेल यहां शानदार रहेगा।

यहां अंतिम फैसला लक्ष्मण को लेना है क्योंकि उनके पास एक फैमिली है जो अभी यंग है। सूत्र ने कहा है कि निश्चित तौर पर लक्ष्मण ही प्राथमिक तौर पर पंसदीदा होंगे। लक्ष्मण और द्रविड़ का तालमेल यहां भारतीय क्रिकेट को अगले लेवल पर सुधारने में अहम हो सकता है। शास्त्री के अंडर में भारत ने हर मोर्चे पर बेहतर किया है लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट के नाजुक गेम जीतने में टीम ने हमेशा मात खाई है। बिना खिताब जीते टीम अच्छा खेल रही है लेकिन बड़ी ट्रॉफी के बिना बहुत सारी जीतों का भी कोई मतलब नहीं होता है।

द्रविड़ अब न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की घरेलू सीरीज में कोच का पद संभालेंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि लक्ष्मण क्या फैसला करते हैं। द्रविड़ के साथ काम करने का मौका वीवीएस भी खोना नहीं चाहेंगे। दोनों ही गंभीर और बेहद विश्वसनीय शख्सियत के धनी हैं। सभी जानते हैं दोनों ने 2001 के कोलकाता टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महानतम टेस्ट साझेदारियों में से एक की थी। एक ऐसी ही साझेदारी की ओर अब बीसीसीआई मैदान के बाहर भी देख रहा है।

द्रविड़ पहले ही खुद को एक कोच के तौर पर सम्मानित महसूस कर चुके हैं और अपनी भूमिका निभाने की ओर देख रहे हैं। शास्त्री के अंडर में टीम ने बहुत बेहतर किया है और द्रविड़ जानते हैं कि उनके पास काम को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है क्योंकि टीम पहले से ही बहुत अच्छी है। सबसे अहम बात यह है कि द्रविड़ पहले ही अधिकांश युवाओं के साथ एनसीए में अंडर-19 दिनों के दौरान काम कर चुके हैं। उन्होंने कई खिलाड़ियों को तराशकर इंटरनेशनल मंच के लिए रेडी किया।

द्रविड़ को भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों ने भी हाथोंहाथ लिया है। भारत ओपनर रोहित शर्मा और आर अश्विन ने इस फैसले पर खुशी जाहिर की है और कहा है कि वे भारत के पूर्व कप्तान के साथ काम आगे बढ़ाने की ओर देख रहे हैं।

Story first published: Saturday, November 6, 2021, 13:59 [IST]
Other articles published on Nov 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+