For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोहित के जोड़ीदार केएल राहुल या फिर शिखर धवन? वीवीएस लक्ष्मण ने दिया जवाब



अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी-20 मैचों की सीरीज 12 मार्च से शुरू हो रही है। ऐसे में लगातार सवाल ये खड़े हो रहे हैं कि रोहित शर्मा का साथ ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर कौन देगा। शिखर धवन सीमित ओवर की टीम में वापसी कर चुके हैं। इससे पहले विजय हजारे ट्रॉफी में शिखर ने 153 रनों की जबरदस्त पारी खेली है। वहीं दूसरी ओर केएल राहुल भी टीम के साथ हैं। जिस तरह से हाल में केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया है उसे देखते हुए माना जा रहा है कि केएल राहुल को शिखर धवन की जगह टीम की बल्लेबाजी की शुरुआत का मौका मिल सकता है।
शिखर-राहुल में चुनना मुश्किल

शिखर-राहुल में चुनना मुश्किल

केएल राहुल विकेट कीपर भी हैं और पिछली कुछ सीरीज में वह टीम के लिए विकेट कीपर की भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वहीं ऋषभ पंत ना सिर्फ विकेट के पीछे बल्कि विकेट के आगे भी बल्ले से काफी अच्छा कर रहे हैं और उनके टीम में बने रहने की पूरी संभावना है,लिहाजा माना जा रहा है कि शिखर धवन को आराम दिया जा सकता है। टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने भी केएल राहुल का बतौर सलामी बल्लेबाज समर्थन किया है, उनाक मानना है कि शिखर धवन को टी-20 विश्वकप के लिए बैकअप सलामी बल्लेबाज के तौर पर रखना चाहिए।

 दूसरे सलामी बल्लेबाज के लिए बेहतरीन विकल्प

दूसरे सलामी बल्लेबाज के लिए बेहतरीन विकल्प

दूसरे सलामी बल्लेबाज के चयन पर लक्ष्मण ने कहा कि यह मुश्किल फैसला है। इसमे कोई संदेह नहीं है कि रोहित शर्मा सीमित ओवर के लिए टीम के सलामी बल्लेबाज के तौर पर सर्वश्रेष्ठ विकल्प हैं। ऐसे में उनके साथ केएल राहुल बल्लेबाजी की शुरुआत कर सकते हैं, क्योंकि पिछले कुछ महीनों में टीम मैनेजमेंट उनके साथ गया है और बतौर सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने काफी अच्छा किया है।

रोहित-राहुल के बेहतरीन बैकअप शिखऱ धवन

रोहित-राहुल के बेहतरीन बैकअप शिखऱ धवन

वहीं शिखर धवन के बारे में लक्ष्मण ने कहा कि निसंदेह शिखर धवन ने आईपीएल में जबरदस्त प्रदर्शन किया है, जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, दिल्ली कैपिटल्स के लिए रन बनाए और फिर विजय हजारे में वह अच्छा कर रहे हैं वह जबरदस्त है। केएल राहुल टीम के सलामी बल्लेबाज होते हैं तो आपको एक दूसरे विकल्प की जरूरत होगी। टी-20 विश्वकप को दिमाग में रखें तो शिखर धवन आपके दूसरे बैकअप सलामी बल्लेबाज हो सकते हैं। आपके पास शिखर जैसा अनुभवी बल्लेबाज होगा, ऐसे में रोहित या राहुल कोई भी चोटिल होता है या आउट ऑफ फॉर्म होता है तो धवन इस भूमिका को बखूबी निभा सकते हैं। बता दें कि केलए राहुल ने आईपीएल में पंजाब किंग्स की ओर से 670 रन बनाए थे जबकि शिखर धवन ने 618 रन बनाए थे।

Story first published: Wednesday, March 10, 2021, 16:28 [IST]
Other articles published on Mar 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+