रिजवान के जज्बे को सलाम, दो दिन ICU में बिताने वाले पाकिस्तानी कीपर के मुरीद हुए लक्ष्मण

नई दिल्लीः टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से पहले पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान आईसीयू में भर्ती थे। उनको छाती में गंभीर इंफेक्शन की समस्या थी जिसके चलते हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा। रिजवान ने सेमीफाइनल मैच से पहले किसी तरह खुद को फिट कर लिया और वे ऑस्ट्रलिया के खिलाफ 52 गेंदों पर 67 रनों की पारी भी खेल गए। यह अपने देश के लिए खेलने का बेहतरीन जज्बा था जिसके लिए रिजवान को बहुत सराहना मिली है। भारत के दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण ने भी रिजवान की तारीफ की है।

रिजवान की एक तस्वीर बहुत ज्यादा वायरल हो चुकी है जहां वे आईसीयू में लेटे हुए अपना इलाज करा रहे हैं। वीवीएस लक्ष्मण ने भी इसी फोटो को शेयर करते हुए रिजवान को सेल्यूट किया है। वीवीएस लिखते हैं कि, ये साहस, पक्के इरादे और दृढ़ निश्चय का बेहतरीन उदाहरण है। उनकी टीम जीत नहीं पाई लेकिन मोहम्मद रिजवान ने की फाइट करने के जज्बे ने बहुत प्रेरित करने का काम किया, वे दो दिन तक आईसीयू में थे। खेल एक महान टीचर भी होता है और यहां से हर कोई बहुत कुछ सीख सकता है।

इससे पहले शोएब अख्तर ने रिजवान को हीरो करार दिया था। किसी को भनक नहीं थी कि मैच से पहले रिजवान आईसीयू में थे। लेकिन मैच के बाद पाकिस्तान टीम स्टॉफ के एक मेंबर ने सबके सामने यह खुलासा किया। यह वाकई में हैरानी भरी और काबिलेतारीफ बात है कि रिजवान ने देश के लिए इतनी जल्दी मैदान में खड़े होने का दम दिखाया। हालांकि उनकी पारी पाकिस्तान के लिए प्रतियोगिता में आगे बढ़ने का रास्ता नहीं बना सकी लेकिन रिजवान का प्रदर्शन पूरे वर्ल्ड कप में टॉप का रहा।

रिजवान ने वर्ल्ड कप में 281 रन बनाए जो वीवीएस लक्ष्मण के सबसे स्पेशल नॉक के रन हैं जो उन्होंने कोलकाता टेस्ट को बचाने के लिए कंगारूओं के सामने बनाए थे। रिजवान ना केवल आक्रामक रहे बल्कि उनका औसत भी शानदार 70.25 का रहा।

पाकिस्तान को रिजवान के रूप में एक ऐसा विकेटकीपर बल्लेबाज मिल गया लगता है जो आजकल क्रिकेट के चलन में हैं। अब बैटिंग में तूफान उड़ान वाले कीपर-बल्लेबाजों का दौर है। रिजवान टी20 वर्ल्ड कप में ओपनिंग में बैटिंग करते हुए काफी आक्रामक दिखाई दिए।

Story first published: Saturday, November 13, 2021, 13:40 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+