For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वीवीएस लक्ष्मण से मिली रोहित शर्मा को जमकर तारीफ और पंत को इस कारण चेतावनी

विराट कोहली की अनुपस्थिति में रोहित शर्मा ने जिस तरह से टीम की कमान संभाली है, उससे वीवीएस लक्ष्मण काफी प्रभावित हैं।

नई दिल्ली। विराट कोहली की अनुपस्थिति में रोहित शर्मा ने जिस तरह से टीम की कमान संभाली है, उससे वीवीएस लक्ष्मण काफी प्रभावित हैं। पूर्व क्लासिक बल्लेबाज लक्ष्मण ने रोहित शर्मा की कप्तानी के अलावा उनकी बल्लेबाजी की भी तारीफ की है।

लक्ष्मण ने कहा, " मैं एक बार फिर से रोहित की कप्तानी से काफी प्रभावित हुआ। उनके पास मैदान में स्पष्ट प्लान होते हैं और वे अपने फैसलों को अच्छे से लागू करते हैं।" उनकी बल्लेबाजी पर भी लक्ष्मण ने बात की- " वह लगातार खूबसूरती से बल्लेबाजी कर रहे हैं। लखनऊ में टी20 में जड़ा उनका शतक लंबे समय तक याद रखा जाएगा। मैंने इस तरह के बल्लेबाज काफी कम देखे हैं जो पॉवर के साथ इतनी खूबसूरती से बल्लेबाजी करते हों।"

रोहित का विश्व रिकॉर्ड

रोहित का विश्व रिकॉर्ड

बता दें कि लखनऊ टी20 में शतक जड़कर शर्मा ने विश्व रिकॉर्ड बना डाला था। वह उनका चौथा टी20 शतक था और ऐसा करने वाले वह पहले खिलाड़ी बने। लखनऊ मैच के बाद रोहित भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित की कप्तानी में भारत ने 3-0 से वेस्टइंडीज का सफाया कर दिया था।

पंत को संभलना होगा

पंत को संभलना होगा

इसके अलावा भारत के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत को लेकर वीवीएस के विचार अलग हैं। उन्होंने इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को चेताते हुए कहा, "ऋषभ पंत को ये समझना होगा कि उनके क्‍या मजबूत प्‍वांइट और क्‍या कमजोरियां हैं। अगर उन्‍होंने अपने मजबूत प्‍वाइंट पर काम नहीं किया और लापरवाही से खेलते रहे तो वो दिन दूर नहीं है जब उनका बुरा समय शुरू हो जाएगा। ऋषभ पंत को अपना स्‍वाभाविक क्रिकेट खेलना चाहिए।"

अब तक सफल रहे हैं पंत

अब तक सफल रहे हैं पंत

हालांकि इंग्‍लैंड के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के दौरान अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में अपने डेब्‍यू के साथ ही ऋषभ पंत का अब तक का करियर शानदार रहा है। पंत ने पांच टेस्‍ट मैचों में 43.25 की औसत से 346 रन बनाए हैं। पंत ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी-20 मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बावजूद इस खिलाड़ी को अभी लंबा सफर तय करना है और खुद को साबित करना अभी बाकी है।

Story first published: Wednesday, November 14, 2018, 15:10 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+