For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कैफ की तारीफ में बोले वीवीएस लक्ष्मण, उनकी फील्डिंग ने बदली टीम इंडिया की तस्वीर

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते इन दिनों खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा है। इस बीच खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गये हैं। मैदान से दूर यह दिग्गज खिलाड़ी इन दिनों सोशल मीडिया पर फैन्स और साथी खिलाड़ियों से बात करते हुए अपने करियर की खट्टी-मीठी यादों को शेयर कर रहे हैं। इस फेहरिस्त में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का नाम भी शामिल हैं, जो कि पिछले कुछ दिनों से अपने साथी खिलाड़ियों की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

वीवीएस लक्ष्मण अब तक भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग, जवागल श्रीनाथ, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, जहीर खान, महेंद्र सिंह धोनी, आशीष नेहरा और गौतम गंभीर के खेल की तारीफ कर चुके हैं। इस फेहरिस्त में शुक्रवार को उन्होंने भारतीय मध्यक्रम के हीरो रह चुके मोहम्मद कैफ की तारीफ की और बताया कि यह उनकी फील्डिंग का ही कमाल है जिसने भारतीय टीम के फील्डिंग स्तर की शक्ल को बदल दिया।

और पढे़ं: वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड का बड़ा ऐलान, बताया कब से होगा CPL का आगाज

लक्ष्मण ने अपने पुराने साथी और 2002 में खेली गई ऐतिहासिक नेटवेस्ट सीरीज के हीरो रहे पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ की बेहतरीन फील्डिंग को याद करते हुए कहा कि उन्होंने टीम इंडिया की फील्डिंग ने दूसरे खिलाड़ियों के लिए बेंचमार्क तय किये।

उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा, 'भारत के बदले हुए जमीनी स्तर के ढांचे का नतीजा मोहम्मद कैफ ने उत्तर प्रदेश की पूरी पीढ़ी को प्रेरित किया कि वह अपनी असुरक्षा की भावना को छोड़कर उच्च स्तर पर खेल सकें। उनकी फुर्तीली फील्डिंग जल्द ही दूसरों के लिए बेंचमार्क बन गई, जिसका अनुसरण हजारों लोग करने लगे।'

और पढे़ं: जब हरभजन सिंह को लगा खत्म हो गया करियर, इस 'गेंद' की वजह से मिला दूसरा मौका

गौरतलब है कि कैफ को उनकी बल्लेबाजी से ज्यादा उनकी फील्डिंग के लिये जाना जाता है। वह भारतीय टीम के उन खिलाड़ियों में से हैं जिन्होंने टीम इंडिया के फील्डिंग स्तर को बदल दिया।

आपको बता दें कि मोहम्मद कैफ ने जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी बार आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में शतक लगाया था जिसके बाद वह टीम में अपनी निरंतरता नहीं रख पाये।

Story first published: Saturday, June 13, 2020, 15:01 [IST]
Other articles published on Jun 13, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+