For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टी नटराजन की तारीफ में वीवीएस लक्ष्मण ने लिखी ये बात, क्रिकेटर ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। तमिलनाडु के तेज गेंदबाज टी नटराजन ने आईपीएल के इस सीजन में अपनी शानदार गेंदबाजी से हर किसी का दिल जीत लिया। जिस तरह से उन्होंने अपनी सटीक यॉर्कर गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान किया, उसके बाद वह हर किसी की नजर में आ गए। टी नटराजन के शानदार खेल के चलते उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया में सेलेक्ट किया गया है। उन्होंने पहली बार भारतीय टीम की ओर से नेट प्रैक्टिस करते हुए ऑस्ट्रेलिया में नेट पर गेंदबाजी की।

टी नटराजन की नेट्स पर गेंदबाजी का वीडियो साझा करते हुए बीसीसीआई ने नटराजन की तारीफ की है। बीसीसीआई ने ट्वीट करते हुए लिखा हमने उन्हें आईपीएल में जबरदस्त गेंदबाजी की और अब वो टीम इंडिया के नेट्स पर गेंदबाजी कर रहे हैं पहली बार, यह सपने के सच होने जैसा है। बीसीसीआई के इस वीडियो को साझा करते हुए दिग्गज क्रिकेट वीवीएस लक्ष्मण ने भी नटराजन की तारीफ की है। लक्ष्मण ने ट्वीट करके लिखा जबरदस्त प्रेरणात्मक कहानी। लक्ष्मण के ट्वीट के जवाब में टी नटराजन ने जवाब देते हुए कहा कि आपका बहुत शुक्रिया सर।

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, वह यहां तीन टी-20 मैच और तीन वनडे मैच खेलेगी, साथ ही चार टेस्ट मैच भे खेलेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे मैच 27 नवंबर को खेला जाएगा। बता दें कि शुरुआत में वरुण चक्रवर्ती को भारतीय टीम में जगह दी गई थी, लेकिन चोट की वजह से उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए टी नटराजन ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम में जगह बनाई। चयनकर्ताओं ने उन्हें वरुण चक्रवर्ती की जगह टीम में जगह दी है। टी नटराजन ने 16 आईपीएल मैचों में 16 विकेट अपने नाम किए हैं, इस दौरान उनका औसत 31.5 का रहा। उन्होंने सीजन में सर्वाधिक 65-70 यॉर्कर गेंदे डाली।

Story first published: Monday, November 16, 2020, 10:32 [IST]
Other articles published on Nov 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+