IPL 2019: अक्ल दाढ़ निकलवाने पहुंचे लक्ष्मण ने शेयर की तस्वीर तो यूजर्स ने दिए मजेदार जवाब

नई दिल्ली। हितों के टकराव के मामले पर बीसीसीआई के लोकपाल को कड़ी प्रतिक्रिया देने के लिए टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण आजकल चर्चाओं में बने हुए हैं। सीओए के साथ संवादहीनता के मुद्दें को भी उठाने के ठीक एक दिन बाद अपने जमाने के इस स्टाइलिस बल्लेबाज ने एक अजीबोगरीब ट्वीट किया है जिसके चलते वे फिर से चर्चाओं में आ गए हैं। इस बार लक्ष्मण ने क्रिकेट नहीं बल्कि बिल्कुल ही अलग मामले को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

यह मामला है दांत निकलवाने का और वो भी अक्ल दाढ़। लक्ष्मण ने दरअसल अपनी अक्ल दाढ़ को निकलवाने का फैसला किया और फिर डेंटिस्ट के पास पहुंच भी गए। इस दौरान उन्होंने ट्वीटर पर लिखा- कुछ दर्द मानसिक होते हैं तो कुछ शारीरिक और जब दोनों दर्द हो तो उसको दांत का दर्द कहते हैं।

लक्ष्मण ने आगे अपनी परेशानी बताते हुए लिखा- दांत में बहुत तेज दर्द था और मुझे अपने बचपन के दोस्त पार्थ सतवालेकर से अपनी अक्ल दाढ़ निकलवानी पड़ी। पार्थ मेरे स्कूल के मित्र हैं और कॉलेज कप्तान भी रह चुके हैं। वे अब हैदराबाद में एक सफल डेंटिस्ट हैं।

इस दौरान लक्ष्मण ने अपनी निकाली गई अक्ल दाढ़ को भी दिखाया है जिसको आप दायी तरफ फोटों में देख रहे हैं। बस इस खून से सने दांत को देखते हुए फैंस ने लक्ष्मण की क्लास लगा दी और कहा कि दूसरी फोटो की जरूरत ही नहीं थी।

एक फैन ने तो यहां तक बोला की भगवान का शुक्र है कि हर्निया नहीं था नहीं तो दूसरी फोटो........की होती।

एक यूजर लिखते हैं कि आप अपने और भी दांत निकलवाते रहें ताकि आपकी दोस्त से मुलाकात होती रहे।

वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने तो इसको रोहित शर्मा के जन्मदिन का तोहफा करार दे डाला। गौरतलब है कि आज (30 अप्रैल) रोहित शर्मा का जन्मदिन भी है।

कुछ अन्य मजेदार प्रतिक्रिया आप यहां पर देख सकते हैं-

Story first published: Tuesday, April 30, 2019, 20:14 [IST]
Other articles published on Apr 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+