Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वीवीएस लक्ष्मण ने की भविष्यवाणी, टी-20 सीरीज में इतने मैच जीतेगा बांग्लादेश

नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच 3 नवंबर से टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। इस सीरीज पर बात करते हुए भारत के पूर्व कलात्मक बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने बांग्लादेश की टीम के लिए सलाह दी है।

लक्ष्मण ने कहा है, बांग्लादेश के पास अपनी बल्लेबाजी में गहराई के कारण भारत को चौंकाने का बड़ा मौका है। बता दें कि सीरीज के पहला मैच दिल्ली में होने के बाद बाकी दो टी-20 मैच राजकोट (7 नवंबर) और नागपुर (11 नवंबर) के मैच होंगे।

134 टेस्ट के अनुभवी बल्लेबाज लक्ष्मण का कहना है कि टी 20 सीरीज बांग्लादेश के लिए मेजबान टीम को हराने का सबसे अच्छा मौका है।

उन्होंने कहा, "बांग्लादेश के लिए भारत को अपने घरेलू मैदान में हराने का यह सबसे अच्छा मौका है क्योंकि उनकी बल्लेबाजी लाइन अप में गहराई है। हालांकि, गेंदबाजी विभाग में दबाव मुस्तफिजुर (रहमान) पर अधिक होगा। स्टार स्पोर्ट्स शो गेम प्लान में लक्ष्मण ने कहा कि टीम में उनके स्पिन गेंदबाज की तुलना में तेज गेंदबाजी अनुभव बहुत अच्छा है।

उन्होंने कहा, मुस्तफिजुर को नई गेंद से शुरुआती विकेट लेने में अहम भूमिका निभानी होगी। चूंकि विराट टीम में नहीं हैं, इसलिए टीम इंडिया मध्य क्रम में थोड़ा अनुभवहीन लग रहा है।

लक्ष्मण ने कहा कि समय आ गया है कि युवा भारत के लिए मैच और सीरीज जीतने की जिम्मेदारी लें।

"वाशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल भारत के गेंदबाजी विभाग के लिए महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि जिन स्थानों पर मैच खेले जाएंगे वे अधिक स्पिनर अनुकूल हैं। इस गेंदबाजी लाइन में काफी अनुभवहीनता है इसलिए मुझे उम्मीद है कि युजवेंद्र चहल तीनों मैच खेलेंगे।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि क्रुणाल पंड्या जैसे अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए यह शानदार मौका है कि वे मैच जीतें और उन मुश्किलों को जीतकर उभरें।"

लक्ष्मण ने हालांकि भविष्यवाणी की कि भारत श्रृंखला 2-1 से जीत सकता है।

"मुझे लगता है कि सीरीज भारत के पक्ष में 2-1 से होगी। रोहित (शर्मा) और केएल राहुल अभी भी फॉर्म में हैं, (शिखर) धवन खुद को स्थापित करते हुए देख रहे हैं, मैं जीत के लिए भारतीय बल्लेबाजी की ताकत देख रहा हूं। "उन्होंने कहा।

Story first published: Thursday, October 31, 2019, 17:17 [IST]
Other articles published on Oct 31, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+