नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने सोशल मीडिया पर एक नई सीरीज चलाई है जहां वो अपने देशक और उनके साथ खेल हुए क्रिकेटर्स को सम्मान दे रहे हैं इस लिस्ट में वो अब तक सहवाग, सचिन, गांगुली जैसे पूर्व खिलाड़ियों को सम्मान दे चुके हैं। तो वहीं अब इस लिस्ट में टीम इंडिया के स्पिनर हरभजन सिंह का नाम है।
पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने अनुभवी स्टार आफ स्पिनर हरभजन सिंह की तारीफ करे हुए कहा है कि आफ स्पिनर ने अपनी 'संभावित निराशा' को आक्रामकता में बदल दिया और इसी कारण उन्होंने एक दशक से भी अधिक समय तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। लक्ष्मण ने ट्विटर पर कहा, "एक और खिलाड़ी जो आसानी से अपने करियर और निजी जीवन में मिले मुश्किल वक्त से भटक सकता था, उसने अपनी संभावित निराशा को आक्रामकता में बदल दिया। हरभजन सिंह ने करीब डेढ़ दशक तक अपना सर्वश्रेष्ठ स्तर कायम रखा।"
लक्ष्मण और हरभजन कोलकाता में 2001 में खेले गए उस टेस्ट मैच का हिस्सा थे, जिसमें भारत ने आस्ट्रेलिया को मात दी थी। हरभजन ने उस मैच में हैट्रिक ली थी। हरभजन ने उस मैच में 13 विकेट लिए थे और भारत ने पहली पारी में फॉलोऑन से पिछड़ने के बाद भी 171 रन से मैच जीता था।
बता दें कि अपने करीब डेढ़ दशक के करियर में हरभजन सिंह ने टीम इंडिया के लिए 103 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 417 विकेट लिए हैं। 236 वनडे मैचों में 269 विकेट उनके खाते में हैं। बड़ी बात यह है कि टेस्ट क्रिकेट में हरभजन सिंह के नाम दो शतक भी है। टेस्ट क्रिकेट में एक मैच में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा उन्होंने 25 बार किया है और दस या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा पांच बार किया।