For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वीवीएस लक्ष्मण बोले- इन 2 खिलाड़ियों को माैका दो, तभी हासिल करेंगे आत्मविश्वास

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने आगामी टी20 विश्व कप को लेकर अपनी राय देते हुए उन दो खिलाड़ियों पर भरोसा करने की बात कही है जो किसी भी समय मैच बदल सकते हैं। ये दो खिलाड़ी हैं कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल। लक्ष्मण का मानना है कि इन दोनों को श्रीलंका दाैरे पर माैका देना चाहिए ताकि यह अपना खोया हुआ आत्मविश्वास फिर से हासिल कर सकें।

अहम साबित हुए है 'कुलचा' जोड़ी

अहम साबित हुए है 'कुलचा' जोड़ी

कुलदीप-चहल की जोड़ी सीमित ओवरों के सेटअप में भारत के लिए अहम साबित हुई, लेकिन कुछ समय से प्रदर्शन में गिरावट के कारण उन्हें टीम में अपना स्थान खोना पड़ा। अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर जैसे अन्य स्पिनरों पर भारत की बढ़ती निर्भरता का मतलब है कि 'कुलचा' की जोड़ी जून 2019 के बाद से फिर से सक्रिय नहीं हुई है। उन्होंने मिलकर आखिरी मैच 2019 एकदिवसीय विश्व कप में मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।

माैका मिलता है तो हासिल करेंगे आत्मविश्वास

माैका मिलता है तो हासिल करेंगे आत्मविश्वास

लक्ष्मण को लगता है कि टी 20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए श्रीलंका के खिलाफ दोनों को मौका देना भारत के लिए सही साबिl हो सकता है। लक्ष्मण ने स्टार स्पोर्ट्स केक शो 'गेम प्लान' में कहा, "मैं उन्हें तीन वनडे मैचों में खेलते देखना चाहूंगा, क्योंकि छह स्पिनर हैं। मुझे लगता है कि एकदिवसीय मैचों में, प्रत्येक गेंदबाज को 10 ओवर फेंकने को मिलेंगे। इसलिए, वे जितने अधिक ओवर फेंकेंगे, उन्हें उतनी ही अधिक सफलता मिलेगी, उन्हें आत्मविश्वास वापस मिलेगा, विशेष रूप से कुलदीप यादव को।"

उन्होंने आगे कहा, "चहल एक सफल और अनुभवी गेंदबाज है, वह टी 20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए आत्मविश्वास से भरपूर और एक बहुत ही महत्वपूर्ण सदस्य है। मुझे लगता है कि कुलदीप को अपना आत्मविश्वास वापस लाने की जरूरत है।"

IND vs SL : आकाश चोपड़ा ने चुने 5 युवा भारतीय, जिनके ऊपर रहेगी सबकी नजरें

सूर्यकुमार यादव श्रीलंका दौरे पर सभी मैच खेलें

सूर्यकुमार यादव श्रीलंका दौरे पर सभी मैच खेलें

इसके अलावा, लक्ष्मण ने सूर्यकुमार यादव की प्रशंसा की और कहा कि भारत को आगामी श्रृंखला में सभी छह मैचों में उनका उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा, "सूर्यकुमार यादव ने नंबर 3 पर जिस तरह से बल्लेबाजी की, उसे देखकर मैं उत्साहित था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका पहला स्कोरिंग शॉट, वह भी जोफ्रा आर्चर जैसे तेज गेंदबाज के खिलाफ, उनके आत्मविश्वास, प्रतिभा और कौशल को दर्शाता है। यह एक शानदार अवसर है। मैं चाहता हूं कि वह सभी छह मैच खेले क्योंकि वह ऐसा है जो निश्चित रूप से टी 20 विश्व कप टीम में चल सकता है, जहां तक ​​​​मेरा मानना है। मैं चाहता हूं कि वह बढ़े और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रन बनाने का विश्वास हासिल करे।"

Story first published: Friday, July 9, 2021, 16:21 [IST]
Other articles published on Jul 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+