नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स(Delhi Capitals) के लिए आईपीएल सीजन-12 में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत(Rishabh Pant) ने चारों ओर से सुर्खियां बटाैर ली हैं। महज 21 साल के इस खिलाड़ी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण सबका दिल जीता। हालांकि दुख वाली बात यह है कि उन्हें आगामी विश्व कप(World Cup) के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। क्रिकेट जगत के दिग्गज पंत पर चर्चा करने के लिए रूक नहीं रहे हैं। इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण(VVS Laxman) भी पंत के मुरीद हो गए हैं और उन्होंने पंत को भारतीय क्रिकेट का अगला भविष्य बताया है।
सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटर लक्ष्मण ने पंत की तारीफ में कहा, ''वह एक खतरनाक बल्लेबाज है। उन्होंने बासिल थाम्पी पर एक बड़ा अटैक करते हुए अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। जितना दर्दनाक ये अंत होना था वो हो गया लेकिन पंत को गेंदबाजों पर हावी होते देखना काफी दिलचस्प था। वो स्पष्ट रूप से भारतीय क्रिकेट के भविष्य हैं, इससे मुझे लगता है कि उन्होंने जो परिपक्वता दिखाई, उसका कोई अंत नहीं है। वो निराश होंगे कि वो काम को खत्म नहीं कर सके।"
पंत के कारण ही बाहर हुआ था हैदराबाद
हैदराबाद क्वालिफायर-1 में दिल्ली से हार गया था। हैदराबाद की हार कारण भी पंत ही बने थे, जिन्होंने 21 गेंदों में 49 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल टीम को जीत दहलीज तक पहुंचाया था। टीम की हार के बावजूद भी लक्ष्मण पंत की तारीफ किए बिना नहीं रह सके। वह समझ चुके थे कि हार सिर्फ पंत की आखिरी पलों में तेज पारी के कारण ही मिली है। हैदराबाज के बाहर होने पर मेंटर लक्ष्मण ने कहा कि सनराइजर्स ने इस सीजन में अपनी गलतियों से सीखा और अगले साल मजबूत होकर वापस आएंगे। 2018 के फाइनलिस्ट अपने शुरुआती जोड़ीदार डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो की विदाई से प्रभावित थे और केवल 12 अंकों के साथ प्लेऑफ में जाने के लिए भाग्यशाली थे।
पंत का इस सीजन में बल्ला खूब चला है। वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले शिखर धवन के बाद दूसरे बल्लेबाज रहे। पंत ने 16 मैचों में 162.66 की स्ट्राइक रेट से 488 रन बनाए हैं, जिसमें 37 चाैके व 27 छक्के शामिल रहे। वहीं 3 अर्धशतक भी हैं। इनके अलावा धवन ने 521 रन बनाए हैं।