For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत को न्यूजीलैंड से मिलेगी टक्कर : वीवीएस लक्ष्मण

नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने कहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल फाइनल भारतीय टीम के लिए चुनौती भरा हो सकता है। विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम ने टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर फाइनल में क्वालीफाई किया। अब वे फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेंगे, जो 18 जून से साउथेम्प्टन में खेला जाना है।

जो अच्छा खेलेगा वो जीतेगा

जो अच्छा खेलेगा वो जीतेगा

स्टार स्पोर्ट्स शो क्रिकेट कनेक्टेड पर बातचीत के दौरान, वीवीएस लक्ष्मण से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में भारत की संभावनाओं के बारे में पूछा गया। भारत के पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि केन विलियमसन की अगुवाई वाली टीम भारत को कड़ी चुनाैती दे सकता है। उन्होंने कहा, "यह भारत के खिलाफ चुनौतीपूर्ण फाइनल होने जा रहा है क्योंकि परिस्थितियां न्यूजीलैंड टीम के अनुकूल होंगी। यह सीम गेंदबाजों की मदद करेगा। मुझे लगता है कि जो भी अच्छी तरह से बल्लेबाजी करेगा वह अंततः उस फाइनल को जीतेगा।"

कोहली के पास ट्राॅफी जीतने का अवसर

कोहली के पास ट्राॅफी जीतने का अवसर

हालांकि, क्रिकेटर से कमेंटेटर बने लक्ष्मण को लगता है कि भारतीय बल्लेबाजी कमाल कर सकती है और टीम को प्रतिष्ठित ट्रॉफी उठाने में मदद कर सकती है। वीवीएस लक्ष्मण ने कहा, "भारत को उनकी बल्लेबाजी में गहराई और अनुभव मिला है, और मैं निश्चित रूप से भारत को सपोर्ट करूंगा, और यह भारत और विराट कोहली के लिए आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप ट्रॉफी को जीतने का एक शानदार अवसर है।"

भारत को फरवरी 2020 में न्यूजीलैंड के हाथों 2-0 से सीरीज हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड के पास कप्तान केन विलियमसन, टॉम ब्लंडेल, ट्रेंट बोल्ट, काइल जैमीसन, लॉकी फर्ग्यूसन, कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, टॉम लाथम, हेनरी निकोल्स, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, रॉस टेलर, वाटलिंग, नील वैगनर और बीजे वार्नर के रूप में मजबूत टीम है।

टेस्ट चैंपियनशिप खिलाड़ियों के लिए एक वरदान

टेस्ट चैंपियनशिप खिलाड़ियों के लिए एक वरदान

वीवीएस लक्ष्मण को लगता है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे जैसे टेस्ट विशेषज्ञ खिलाड़ियों के लिए एक वरदान है। वीवीएस लक्ष्मण ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अवधारणा के साथ आने के लिए आईसीसी की सराहना की, क्योंकि यह टेस्ट विशेषज्ञों को वैश्विक खिताब के लिए खेलने के लिए एकदम सही मंच देता है। उन्होंने कहा, 'आईसीसी द्वारा यह एक शानदार पहल है क्योंकि इतने सालों में, खासकर मेरे करियर में, मैंने कभी विश्व कप नहीं खेला और मैंने बहुत सारे टेस्ट मैच खेले। यह टेस्ट क्रिकेटरों के लिए अपने हाथों में ट्रॉफी पाने का एक मौका है।"

Story first published: Wednesday, March 10, 2021, 19:29 [IST]
Other articles published on Mar 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+