For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टी20 वर्ल्ड कप में अहम भूमिका निभाएंगे भुवनेश्वर सिंह- वीवीएस लक्ष्मण

नई दिल्लीः भारत के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण को लगता है कि भुवनेश्वर कुमार इस साल के अंत में भारत के टी 20 विश्व कप अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और पेसर के कार्यभार प्रबंधन को प्राथमिकता देने की जरूरत है।

लंबी चोट के बाद भुवनेश्वर टी 20 टीम में लौटे हैं। सीनियर पेसर को पिछले साल के आईपीएल के दौरान जांघ की मांसपेशियों में चोट लगी थी जिसने उन्हें लीग के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे से भी बाहर कर दिया था।

लक्ष्मण ने स्टार स्पोर्ट्स के 'क्रिकेट कनेक्टेड' शो में कहा, "मुझे अब भी बहुत अच्छा और खुशी महसूस हो रही है कि भुवनेश्वर ने फिटनेस हासिल की है, क्योंकि वह एक महत्वपूर्ण गेंदबाज हैं, खासकर भारत के लिए सफेद गेंद वाले क्रिकेट में।"

उन्होंने कहा, "जसप्रीत बुमराह के अलावा, अगर उस भारतीय गेंदबाजी में कोई भी है, जिसे न केवल नई गेंद के साथ, बल्कि डेथ के समय भी गेंदबाजी में अनुभव रखते हैं तो वह भुवी ही हैं। वह इतने महत्वपूर्ण सदस्य हैं, हमें भुवनेश्वर कुमार को तेज गेंदबाज के रूप में देखना होगा क्योंकि वह नवंबर में विश्व कप में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।"

उत्तर प्रदेश के सीमर ने आखिरी बार दिसंबर 2019 में एक टी -20 खेला था। लक्ष्मण को उम्मीद नहीं है कि भुवनेश्वर इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला में दो से अधिक मैचों में खेलेंगे।

उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि वह सभी पांच मैच नहीं खेलेंगे। मुझे लगता है कि उन्हें बीच में आराम दिया जा सकता है।"

Story first published: Wednesday, March 10, 2021, 17:38 [IST]
Other articles published on Mar 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+