For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वीवीएस लक्ष्मण समझ नहीं पा रहे हैं, आखिर कैसे रिद्धिमान साहा कोरोना संक्रमित हुए

नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के विकेट कीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा कोरोना संक्रमित पाए गए थे। लेकिन टीम को अभी भी विश्वास नहीं हो पा रहा है कि आखिर साहा संक्रमित कैसे हुए। टीम के मेन्टॉर वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि फ्रेंचाइजी अभी भी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इतनी सारी सावधानी बरतने के बाद भी रिद्धिमान साहा संक्रमित कैसे हो गए। लक्ष्मण ने कहा कि हमे पूरा भरोसा था कि हमारे प्रोटोकॉल सही हैं। हम दूसरे शहर में जाने से पहले सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रहे थे। लेकिन जब हमे पता चला कि केकेआर और सीएसके के कैंप में लोग कोरोना संक्रमित हैं तो हमारी चिंता बढ़ गई थी।

वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि सीएसके के खिलाफ हमारा मैच खत्म हुआ और हम कई पुराने साथियों के साथ मिले मैच के बाद, ऐसे में हम सभी को कोरोना संक्रमण को लेकर चिंता थी। बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में बीच टूर्नामेंट में काफी बदलाव देखने को मिले। कप्तान डेविड वार्नर की जगह केन विलियम्सन को कप्तानी सौंपी गई और डेविड वॉर्नर को प्लेइंग 11 से भी बाहर कर दिया गया। इसके दो राजस्थान रॉयल के खिलाफ मैच में बिना वॉर्नर के मैदान में उतरी टीम को फिर से हार का सामना करना पड़ा। मैच के दो दिन बाद साहा कोरोना संक्रमित हो गए। ऐसे में इस बात को लेकर चिंता बढ़ने लगी थी की आईपीएल के बायो बबल में और लोग भी संक्रमित हो सकते हैं। जिसके बाद मंगलवार को बीसीसीआई ने आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल के साथ बैठक के बाद आनन-फानन में आईपीएल की अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर कर दिया था।

लक्ष्मण ने कहा कि रिद्धिमान साहा रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के बाद ठीक महसूस नहीं कर रहे थे, उन्हें शनिवार रात थोड़ा बुखार था। जिसके बाद हमने उन्हें तुरंत आइसोलेशन में रखा, लेकिन हमारी प्रार्थना के बावजूद वह कोरोना संक्रमित पाए गए। हम अभी भी सोच रहे हैं कि आखिर इतनी सावधानी बरतने के बाद भी रिद्धिमान संक्रमित कैसे हुआ।

Story first published: Friday, May 7, 2021, 14:20 [IST]
Other articles published on May 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+