For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वीवीएस लक्ष्मण को भरोसा- इस खिलाड़ी को फॉलो करके पृथ्वी शाॅ हो सकते हैं सफल

नई दिल्ली। पृथ्वी शाॅ को न्यूजीलैंज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलने का माैका मिला लेकिन वो पहली पारी में 16 और दूसरी पारी में 14 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि उनके प्रदर्शन पर सवाल उठाना बचकानी हरकत होगी, क्योंकि 20 वर्षीय इस खिलाड़ी के पास विदेशी धरती पर खेलने का अनुभव नहीं अटकलें लगाई जा रही हैं कि अब शाॅ नहीं चले तो दूसरे टेस्ट में शुबमन गिल को माैका मिल सकता है। हालांकि, भारत के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण को भरोसा है कि शाॅ टेस्ट में जरूर सफल होंगे लेकिन इसके लिए उन्होंने सलाह दी कि वो न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को फोलो करें।

विलियमसन ने पहले टेस्ट में 89 रन की पहली पारी खेली थी। लक्ष्मण ने शाॅ को लेकर कहा, ''उसे ऑन-साइड पर खेलना पसंद है। हालांकि जब गेंद घूम रही है तो उसके लिए गेंद को सीधे खेलना बेहतर है। उन्होंने शाॅ को सलाह दी कि उसे अपने शरीर के पास खेलना चाहिए जिस तरह न्यूजीलैंड कप्तान ने वेलिंगटन में किया। इसी के साथ ही उन्होंने शाॅ को ओपनर मयंक अग्रवाल से भी सीखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि मयंक ने न्यूजीलैंड में अलग-अलग स्थितियों में परिपक्वता दिखाई है।

बता दें कि कप्तान विराट कोहली ने शाॅ के नाकाम होने पर साफ कहा था कि इसको लेकर ज्यादा चर्चा करना सही नहीं है। वह अभी अनुभवी नहीं हैं। उन्होंने कहा था, ''मेरा मानना है कि उसके 8 या 10 बार इसी तरह से आउट होने के बाद हम बैठकर इस पर विश्लेषण कर सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि यह ऐसे खिलाड़ी के साथ न्याय होगा जो पहली बार विदेशी सरजमीं पर खेल रहा है और घरेलू धरती पर खेलने की तुलना में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग तरह के गेंदबाजी आक्रमण का सामना कर रहा हो मुझे नहीं लगता कि इस स्तर पर हमें इस बारे में चर्चा करने की जरूरत है कि क्या गलत हुआ क्योंकि मुझे कुछ भी गलत नजर नहीं आया। वह केवल चीजों पर सही तरह से अमल नहीं कर पाया था।''

Story first published: Thursday, February 27, 2020, 19:50 [IST]
Other articles published on Feb 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+