परिवार संग काशी पहुंचे लक्ष्मण, देखिये तस्वीरें
वाराणसी। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण अपने काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए पहुंचे। लक्ष्मण अपने पूरे परिवार के साथ वाराणसी पहुंचे और इसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की। जो तस्वीर उन्होंने ट्विटर पर सझा की है उसमें वह अपनी पत्नी, बच्चों, पिता व अन्य परिवार के सदस्यों के साथ हैं।
गंगा किनारे की इन तस्वीरों को साझा करने के साथ लक्ष्मण ने अपना अनुभव भी साझा किया है। लक्ष्मण ने लिखा है कि ना भूलने वाली यह काशी दर्शन था जबकि सप्तरिषि आरती अद्भुत थी।
Had a fulfilling darshan with family at Kashi 🙏Saptarishi arti was mesmerising👌 https://t.co/iFAaD5E4Ej pic.twitter.com/BLgrQW02dv
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) July 10, 2016
लक्ष्मण ने इस तस्वीर के साथ एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें काशी की गाथा को संक्षिप्त में बताया गया है। आपको बता दें कि मौजूदा समय में लक्ष्मण बीसीसीआई की सलाहकार समिति के सदस्य हैं। इस समिति ने टीम इंडिया के मुख्य कोच के चयन में अहम भूमिका निभायी थी। इस कमेटी में लक्ष्मण के अलावा गांगुली और सचिन भी शामिल हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
