Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिपः 18 साल के सूखे को खत्म करने की जिम्मेदारी साइना और सिंधु पर

नई दिल्ली। इंग्लैंड के बर्मिंघम में 6 मार्च से ऑल इंग्लैंड बैडमिंटम चैंपियनशिप शुरू हो रही है। भारत की दो शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और साइना नेहवाल को इस प्रतियोगिता में कड़ा ड्रा मिला है। इसके बावजूद ये दोनों खिलाड़ी टेनिस की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत का दो दशक पुराना सूखा खत्म करने के इरादे से उतरेंगी। भारत लगभग पिछले दो दशकों से इस प्रतियोंगिता में खिताब जीतने का इंतजार कर रहा है।

इससे पहले टीम के मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद 2001 में ऑल इंग्लैंड खिताब जीतने वाले आखिरी भारतीय खिलाड़ी थे। आपको बता दें कि विश्व बैडमिंटन महासंघ की विश्व रैंकिंग में शीर्ष 32 में शामिल खिलाड़ियों को ही इस टूर्नामेंट में जगह मिलती है। भारत के तीन खिलाड़ी इस फेहरिस्त में शामिल हैं। इनमें सिंधु और साइना के अलावा पुरुष सिंगल्स में किदांबी को सातवीं वरीयता मिली है।

पांचवी वरीय प्राप्त सिंधु इस 10 लाख डॉलर की इनामी प्रतियोगिता में अपने अभियान की शुरुआत दक्षिण कोरिया की दुनिया की दूसरे नंबर की पूर्व खिलाड़ी सुंग जी ह्युन के खिलाफ करेंगी। सिंधु का रिकॉर्ड हालांकि अपनी इस प्रतिद्वंदी के खिलाफ अच्छा है लेकिन उनको कड़ी चुनौती मिलने की पूरी संभावना है। दोनों के बीच हुए पिछले 14 मुकाबलों में सिंधु ने 8 में जीत दर्ज की है और 6 बार उनको हार का सामना करना पड़ा है। सुंग जी से जीत दर्ज करने के बाद सिंधु को दूसरे दौर में रूस की येवगेनिया कोसेतस्काया की चुनौती का सामना करना होगा।

इसके अलावा साइना को पहले दौर में स्काटलैंड की क्रिस्टी गिलमोर से भिड़ना होगा। साइना ने का पलड़ा यहां भारी है और उन्होंने अब तक दोनों के बीच हुए सभी 6 मुकाबलों में जीत हासिल की। जबकि पुरुष सिंगल्स में श्रीकांत पहले दौर में फ्रांस के ब्राइस लेवरडेज से भिड़ेंगे जबकि फार्म में चल रहे समीर वर्मा को विश्व चैंपियन खिलाड़ी डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन से भिड़ना है। यह समीर का इस सत्र का पहला विश्व बैडमिंटन महांसंघ ( बीडब्लूएफ) टूर्नामेंट भी है। अन्य भारतीयों में बी साई प्रणीत और एचएस प्रणॉय पहले दौर में आमने-सामने होंगे।

इसके अलावा महिला डबल्स में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी भारत की चुनौती को संभालने के लिए तैयार होंगी। वहीं मेघना जक्कमपुडी और पूर्विशा एस राम का सामना रूस की एकतेरिना बोलोतोवा और एलिना देवलेतोवा से होगा।

Story first published: Wednesday, March 6, 2019, 16:57 [IST]
Other articles published on Mar 6, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+