PKL 2019: बेंगलुरु बुल्स को हराकर पहली बार फाइनल में पहुंची दबंग दिल्ली
नई दिल्ली: दबंग दिल्ली ने प्रो कबड्डी लीग 2019 में शानदार फार्म को बरकरार रखते हुए पहली बार इस लीग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। दिल्ली की टीम ने बुधवार को अहमदाबाद के ईकेए एरिना में बेंगलुरु बुल्स पर 44-38 की जीत के बाद अपने नाम ये इतिहास लिख दिया। नवीन कुमार ने दबंग दिल्ली के लिए 15 रेड पॉइंट बनाए जबकि अनिल कुमार चार टैकल अंकों के साथ उनके सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर थे।
दबंग दिल्ली के.सी. मैच को दमदार तरीके से शुरू किया और कुछ अच्छे रेडिंग के साथ-साथ बचाव के बाद, उन्होंने चौथे मिनट में ही 9-3 की बढ़त लेते हुए ऑल आउट को अंजाम दिया। बेंगलुरू बुल्स ने पवन सेहरावत के दम पर कुछ वापसी की कोशिश की। 'हाय-फ्लायर' के कुछ अच्छे प्रदर्शन ने दबंग दिल्ली केसी को एक स्तर पर सिर्फ तीन अंक की बढ़त तक समेट दिया था।
हालांकि, दबंग दिल्ली ने सहरावत को सफलतापूर्वक टैकल करने के बाद खेल पर नियंत्रण हासिल किया। फिर उन्होंने अपनी बढ़त को 21-10 तक पहुंचाते हुए मैट के दोनों छोरों पर अच्छे काम के बाद एक और ऑल आउट को अंजाम दिया।
दबंग दिल्ली हाफटाइम से पहले एक थर्ड ऑल आउट को भी लागू करने वाले थे, लेकिन बुल्स ने अच्छा डिफेंस दिखाया , जिसमें सौरभ नांदल द्वारा एक सुपर टैकल शामिल था। पहले हॉफ तक बेंगलुरू बुल्स 26-18 से पीछे चल रही थी।
दूसरे हॉफ का पहला अंक दबंग दिल्ली के नाम रहा लेकिन बेंगलुरु बुल्स ने एक और सुपर टैकल का जवाब दिया, इस बार महेंद्र सिंह ने किया था, जिन्होंने सहरावत को भी रिवाईव किया। लंबे समय के बाद मैट पर आते ही, सहरावत ने दो सफल रेड मारे। हालांकि सहरावत पर चंद्रन रंजीत द्वारा एक सफल टैकल ने उनकी ज्यादा नहीं चलने दी।
मैच के अंतिम क्वार्टर में दबंग दिल्ली ने अपनी लीड को संभालकर रखा। उनके डिफेंडर कोर्ट में सचेत और सावधान थे, जबकि नवीन और विजय ने सुनिश्चित किया कि वे लगातार आधार पर रेडर अंक जुटाते रहे, क्योंकि बेंगलुरु बुल्स ने तीन मिनट से भी कम समय के खेल के साथ तीसरे ऑल आउट के रूप में दम तोड़ दिया। दबंग दिल्ली के.सी. फिर अंतिम कुछ मिनटों में समझदारी से खेल दिखाया और अंत में छह अंकों की जीत दर्ज की।
मैच का हाल कुछ इस तरह से रहा-
दबंग दिल्ली के.सी. -
बेस्ट रेडर - नवीन कुमार (15 रेड पॉइंट्स)
बेस्ट डिफेंडर - अनिल कुमार (4 टैकल पॉइंट्स)
बेंगलुरु बुल्स -
सर्वश्रेष्ठ रेडर - पवन सेहरावत (18 रेड पॉइंट)
बेस्ट डिफेंडर - महेन्द्र सिंह (2 टैकल पॉइंट)
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
