Video: भारत से हार के बाद पाक में टीवी तोड़ते क्रिकेट फैंस
कराची। शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डेंस पर जो कुछ भी हुआ है उसके बाद भारत में क्रिकेट फैंस में होली की खुमारी दोगुनी हो गई है। भारत में जहां जश्न का माहौल है तो वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में मातम का माहौल है। भारत के हाथों टी-20 वर्ल्ड कप में मिली शिकस्त के बाद पाकिस्तानी फैंस ने सड़कों पर आ गए।
इन्होंने टीवी से लेकर एलसीडी तक तोड़ डाले। दरअसल ऐसा करके फैंस अपना गुस्सा टीम के लिए जाहिर कर रहे थे।
पांच वजहें आखिर क्यों भारत के हाथों मिली शिकस्त
पाकिस्तान में सुबह से ही फैंस टीवी से चिपके हुए थे और काफी बेसब्री से मैच के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे।
उन्हें इस बात की उम्मीद थी कि शाहिद आफरीदी की अगुवाई वाली पाक टीम भारतीय टीम के छक्के छुड़ा देगी। लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो फैंस का गुस्सा बढ़ना लाजिमी था।
पाक के एक फैन ने इसके बाद कहा कि पाकिस्तान की क्रिकेट टीम से अब उसकी सारी उम्मीदें खत्म हो गई हैं।
उसने यह भी कहा कि उसे इस बात का पूरा भरोसा है कि पाक टीम कभी भी भारत को शिकस्त नहीं दे सकती है। पाक न्यूज चैनल्स टीवी तोड़ने की फुटेज को टेलीकास्ट कर रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
