INDvSL: अश्विन ने तोड़ा रिचर्ड हेडली का 36 साल पुराना रिकॉर्ड
कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया है। भारतीय दृष्टिकोण से मजबूत स्थिति में पहुंच चुका गाले टेस्ट अश्विन के करियर का 50वां टेस्ट है। दूसरे दिन भारत के रविचंद्रन अश्विन ने मैदान पर एंट्री करते ही न्यू जीलैंड के महान गेंदबाज सर रिचर्ड हेडली का 50 टेस्ट के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने का 36 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
अश्विन ने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में श्रीलंकाई विकेट कीपर निरोशन डिक्वेला को आउट कर एक विकेट झटका है। कुल मिलाकर अब अश्विन के टेस्ट करियर में 276 विकेट हो गए हैं। वहीं इसी अवधि में न्यूजीलैंड के हेडली ने 262 विकेट लिए थे।
इसके अलावा भारती ने काफी कमाल का प्रदर्शन किया है। पिछले एक वर्ष में पांचवी बार भारत ने टेस्ट क्रिकेट में 600 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है। वहीं भारत की रन मशीन चेतेश्वर पुजारा टेस्ट क्रिकेट में छठी बार 150 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेल चुके हैं।
आपको बता दें कि भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 600 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका 291 पर ढेर हो गई। भारत को पहली पारी में 309 रनों की बढ़त हासिल हुई है। भारत ने श्रीलंका को फॉलो-ऑन न देकर बल्लेबाजी का फैसला किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
