पुणे T20: श्रीलंका को हरा विराट सेना ने लगाई रिकॉर्डों की झड़ी, भारत ने की पाकिस्तान की बराबरी
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच जारी 3 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मैच में विराट सेना ने महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर श्रीलंकाई टीम को धूल चटाते हुए 78 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। इसके साथ ही भारतीय ने नये साल पर पहली सीरीज अपने नाम की। भारतीय टीम ने इंदौर में खेले गये दूसरे मैच में 7 विकेट से जीत हासिल की थी जबकि पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। पुणे के मैदान पर खेले गये इस मैच में काफी कुछ देखने को मिला, जहां भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक और मील का पत्थर छुआ वहीं 5 साल बाद टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की वापसी हुई।
और पढ़ें: IND vs AUS: भारत पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फिंच बोले- दिमाग से उतारना होगा जसप्रीत बुमराह के नाम का हौव्वा
आइये एक नजर डालते हैं पुणे के मैदान पर खेले गये इस मैच में बने रिकॉर्ड और आंकड़ों पर-

भारत ने पाकिस्तान के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी
भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 प्रारूप में अपनी 13वीं जीत हासिल की है, जो कि पुरुष टीमों में किसी भी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा मैचों में जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड है। इस मामले में भारत ने पाकिस्तान की बराबरी कर ली है। पाकिस्तान की टीम ने टी20 प्रारूप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 13 बार जीत दर्ज की है। वहीं भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 19 बार भिड़ंत हो चुकी है जिसमें से 13 बार भारतीय टीम ने जीत हासिल की है।

भारत ने 12वीं बार द्विपक्षीय सीरीज में श्रीलंका को हराया
पुणे के मैदान पर जीत हासिल करने के साथ ही भारतीय ने लगातार 12वीं बार श्रीलंका के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में जीत हासिल की है। साल 2012 से भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ किसी भी सीरीज में हार का सामना नहीं किया है। इसमें से भारत ने 3 बार टेस्ट में, 4 बार वनडे में और 5 बार टी20 सीरीज में श्रीलंका को शिकस्त दी है।

विराट कोहली के नाम है अनोखा रिकॉर्ड
पुणे में श्रीलंकाई टीम ने हार के साथ ही विराट कोहली की मौजूदगी में अपनी 11वीं द्विपक्षीय सीरीज गंवाई है। रोचक बात यह है कि श्रीलंका की टीम ने विराट कोहली के डेब्यू के बाद से अब तक भारत के खिलाफ एक भी सीरीज में जीत हासिल नहीं की है। मौजूदा सीरीज विराट कोहली के डेब्यू के बाद से 19वीं द्विपक्षीय सीरीज है जिसमें भारत-श्रीलंका की भिड़ंत हो रही है। इन 19 द्विपक्षीय सीरीज में से भारत ने 17 में जीत हासिल की है, जबकि 2 ड्रॉ रही हैं।

श्रीलंका के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
पुणे में हार के साथ ही किसी टीम के खिलाफ उसके घरेलू सरजमीं पर सबसे खराब जीत प्रतिशत के मामले में श्रीलंका की टीम तीसरे नंबर पर आ गई है। श्रीलंका ने भारतीय सरजमीं पर अब तक 14 टी20 मैच खेले हैं जिसमें से उसे सिर्फ 3 मैचों में जीत हासिल हुई है जबकि 11 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। जिसके चलते उसका जीत प्रतिशत सिर्फ 0.21 प्रतिशत है जो कि द्विपक्षीय सीरीज में सबसे खराब प्रदर्शन करने के मामले में तीसरे नंबर पर है।
इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर है जिसका इंग्लैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर जीत प्रतिशत 0.125 है जबकि दूसरे नंबर पर जिम्बाब्वे है जिसका जीत प्रतिशत अपने घरेलू मैदान पर 0.142 प्रतिशत है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
