क्वारंटीन फैसिलिटी के तौर पर इस्तेमाल हो सकता है वानखेड़े स्टेडियम
नई दिल्ली। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की गिनती भारत में 85 हजार से ज्यादा हो चुकी है। ऐसे में अब मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) भी अपनी ओर से अहम मदद देने को तैयार है. MCA के तहत आने वाले देश के प्रमुख स्टेडियमों में से एक वानखेड़े स्टेडियम का इस्तेमाल क्वारंटीन फैसिलिटी के तौर पर किया जा सकता है। मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने इसके लिए MCA को आग्रह किया था, जिसके लिए एसोसिएशन राजी हो गई है।
न्यूज एजेंसी ANI ने एसोसिएशन के एक सूत्र के हवाले से बताया, "हमें BMC की ओर से एक औपचारिक आग्रह मिला है जिसमें क्वारंटीन फैसिलिटी के लिए वानखेड़े स्टेडियम मांगा गया है। सभी सदस्यों के बीच चर्चा के बाद इस बात पर सहमति बनी है कि MCA में मौजूद सुविधाओं का फायदा उन तक पहुंचाया जाएगा।"
इससे पहले BMC ने महामारी अधिनियम 1897 के तहत जारी की गई गाइडलाइन के आधार पर MCA को चिट्ठी लिखकर वानखेड़े स्टेडियम उसके हवाले करने का आग्रह किया था। BMC ने अपनी चिट्ठी में बताया था कि वो इसका इस्तेमाल अस्थायी तौर पर ही करेंगे और सिर्फ पालिका के आपातकालीन स्टाफ और कोरोना के पॉजिटिव लेकिन बिना लक्षण वाले मरीजों को क्वारंटीन करने के लिए करेंगे। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में वानखेड़े स्टेडियम का हिस्सा बेहद अहम है। करीब 33 हजार से ज्यादा दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में 2011 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला गया था। 2 अप्रैल को हुए उस फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराकर 28 साल बाद खिताब जीता था।
बता दें कि मुंबई में कोरोना वायरस फैलने के साथ ही कई संस्थाओं ने मदद का हाथ बढ़ाया था। 26 मार्च को मुम्बई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने कोरोना से लड़ाई के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में 50 लाख रुपये दान दिए थे। उसी समय एसोशिएशन ने वानखेड़े स्टेडियम को क्वारंटीन सेंटर बनाने का ऑफर दिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
