For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: धोनी को PM बनाने की उठी मांग, फैंस बोले- मोदी और राहुल को भूल जाओ

IPL 2019: MS Dhoni for PM,Twitter erupts after MS Dhoni strikes against RCB | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी(Mahendra Singh Dhoni) की फैन फोलोविंग करोड़ों में हैं। अपनी चीते सी फुर्ती और शातिर दिमाग के कारण ही धोनी अपने फैंस के दिलों में समाए हुए हैं। यही कारण है कि उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसका उदाहरण तब देखने को मिला जब आईपीएल(IPL) के शुरू होने से पहले धोनी चिदंबरम स्टेडियम में मैच प्रैक्टिस करने पहुंचे और उन्हें देखने के लिए 12,000 लोग स्टेडियम में आकर बैठ गए। रविवार को धोनी ने सीजन के 39वें मैच में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू(Royal Challengers Bangalore) को नानी याद दिला दी, इसके बाद फैंस न सोशल मीडिया के जरिए धोनी को देश का प्रधानमंत्री(PM) बनाने की मांग रख दी।

देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं. ऐसे में फैन्स चाहते हैं कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या फिर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) नहीं बल्कि एमएस धोनी को बनाना चाहिए। लोगों ने #DhoniForPM हैशटैग के साथ कई ट्वीट्स किए हैं। एक यूजर अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखते हैं, 'मोदी और राहुल गांधी को छोड़िये, चलिए इस बार धोनी को ही पीएम बनाते हैं। #DhoniForPM'। वहीं एक ने लिखा, 'मुझे नहीं पता कि वह भविष्य में कभी चुनाव लड़ेंगे या नहीं लेकिन अगर वह ऐसा करते हैं, तो मैं अपने पीएम के रूप में धोनी को ही वोट दूंगा। वह असंभव को संभव बनाते हैं। वह एक लीजेंड हैं।'

बता दें कि बेंगलुरू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई को 162 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में चेन्नई की टीम जल्दी विकेट गंवा बैठी लेकिन एक छोर से धोनी टिके रहे। उन्होंने अंत तक मैच पहुंचाया। आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 26 रन चाहिए थे। धोनी ने उमेश यादव की पहली 5 गेंदों पर 24 रन बना डाले। वो तो विराट कोहली की किस्मत चमक उठी जो आखिरी गेंद में 1 रन से जीत गए। धोनी आखिरी गेंद पर हिट नहीं लगा सके थे, लेकिन उन्होंने अपनी पारी से सबका दिल जीत लिया।

Story first published: Monday, April 22, 2019, 20:51 [IST]
Other articles published on Apr 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+