कोलकाता। भारत के स्टार स्पिनर और अपनी फिरकी का डंका पूरी दुनिया में बजाने वाले हरभजन सिंह ने कहा है कि वो अपने जीवन का अंतिम टेस्ट भारत के क्रिकेट का मक्का यानी ईडन गार्डन में खेलना चाहते हैं। भज्जी ने कहा कि हालंकि उन्होंने कोई प्लानिंग तो नहीं की है लेकिन हां जब भी वो इस दिशा में सोचते हैं तो जेहन में सिर्फ और सिर्फ ईडन गूंजता है।
मालूम हो कि भज्जी की करियर में ईडन ने अहम भूमिका निभायी है, भज्जी ने इसी मैदान में 13 विकेट लिये थे और इसी मैदान में उनकी हैट्रिक हुई थी और ईडन ही वो मैदान था जहां साल 2010 में भज्जी की ही फिरकी से भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर एक पारी और 57 रनों से जीत दर्ज की थी।
हरभजन ने कहा कि यहां खेलना हमेशा से घर वापसी जैसा लगता है। अगर इंग्लैंड में लॉर्ड्स को मक्का के रूप में देखा जाता है तो मेरे लिए भारत में वो जगह ईडन है।