IPL: इंस्टाग्राम पर 50 करोड़ इंटरैक्शन में शामिल हुए 12 करोड़ फैन्स, कोहली सबसे चहेते
आईपीएल 2017 एंटरटेन करने के बाद खत्म तो हो गया लेकिन अब जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वो वाकई में चौंकाने वाले हैं। जी हीं, दरअसल 6 सप्ताह तक क्रिकेट फैन्स का मनोरंजन करने के बाद आईपीएल करोड़ों लोगों की पसंद बना रहा है। आईपीएल 10 के दौरान इंस्टाग्राम पर 12 करोड़ लोगों ने 50 करोड़ से अधिक बार आईपीएल के बारे में चर्चा की जिसमें आरसीबी के कप्तान विराट कोहली सबसे चर्चित क्रिकेटर रहे।
धोनी-डिविलियर्स से आगे रहे कोहली
आईपीएल 21 मई को हैदराबाद में हुए मुंबई इंडियंस और पुणे के बीच रोमांचक मुकाबले के साथ खत्म हो गया। इसमें मुंबई ने 1 रन से जीत हासिल कर तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीता था। आईपीएल के दौरान विराट कोहली (बेंगलुरू) इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोवर्स का दिल जीते में कामयाब रहे। इसके बाद एमएस धोनी (पुणे) और एबी डी विलियर्स (बेंगलुरू) दूसरे व तीसरे सबसे चर्चित क्रिकेटर रहे।
सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया 'लव'
छह सप्ताह के आईपीएल के दौरान खिलाड़ियों और टीमों ने प्रशंसकों के साथ कनेक्ट होने के लिए इंस्टाग्राम पर आकर्षक फोटो व वीडियो साझा की थी। इंस्टाग्राम के मुताबिक मुंबई इंडियंस सबसे प्रचलित टीम थी उसके बाद पुणे सुपरजायंट लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही। इसके अलावा 'लव' इमोटिकॉन सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया। इस दौरान विराट कोहली की चोट से वापसी की खबर, क्रिस गेल का राजकोट में स्वागत और जहीर खान की सगाई की घोषणा सबसे चर्चित घटनाओं में से एक रही।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
